फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Police caught two people while committing robbery with force in Siwani grain market, one absconding.

Bhiwani News: सिवानी अनाज मंडी में हथियार के बल पर लूट की वारदात करते दो को पुलिस दबोचा, एक फरार

Tue, 17 Sep 2024 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 17 Sep 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
Police caught two people while committing robbery with force in Siwani grain market, one absconding.
भिवानी। सिवानी की अनाज मंडी में मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे एक व्यापारी की दुकान में हथियारबंद तीन बदमाश घुस गए। बदमाशों ने व्यापारी पर बंदूक तान दी और गल्ले से पैसे निकालने को कहा। इसी दौरान व्यापारी का शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग जुट गए। वहीं पुलिस को भी सूचना दे दी।
विज्ञापन

आरोपी वहां भीड़ जुटी देखकर दुकान से निकलकर भागने लगे। इसी दौरान पुलिस ने उनमें से दो को धर दबोचा। वहीं एक आरोपी भागने में कामयाब हो गया। पुलिस की ओर से काबू किए गए आरोपियों में एक 17 साल का नाबालिग भी है। तीनों ही आरोपी सिवानी के हैं। फिलहाल पुलिस ने मंगलवार देर शाम को भिवानी के जिला नागरिक अस्पताल में उनका मेडिकल कराया। वहीं इस संबंध में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

अनाज मंडी के एक व्यापारी के प्रतिष्ठान पर मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे बंदूक लेकर तीन बदमाश घुस गए। इन तीनों की उम्र 17 से 20 साल तक थी। व्यापारी की कनपटी पर एक ने बंदूक तान दी और दूसरे ने गल्ले से पैसे निकालने के लिए कहा। इसी दौरान व्यापारी ने शोर मचा दिया। इसके बाद अनाज मंडी में आसपास के व्यापारी और दुकानदार भी वहां जुट गए। जिसके बाद तीनों बदमाश हथियार लहराते हुए दुकान से भागने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी थोड़ी दूर पहुंचे थे कि इसी दौरान सिवानी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दो को धर दबोचा जबकि एक आरोपी भागने में कामयाब रहा। पकड़े गए एक आरोपी की पहचान सिवानी निवासी 20 वर्षीय मनीष के रूप में हुई है जबकि दूसरा आरोपी 17 साल का नाबालिग बताया जा रहा है। उनका तीसरा साथी भोला है जो फिलहाल पुलिस गिरफ्त से बाहर है।

अनाज मंडी के व्यापारी से हथियार के बल पर लूट की वारदात को अंजाम देने आए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने दुकानदार से लूट का प्रयास किया था। पुलिस फिलहाल इस मामले की कार्रवाई में जुटी है।
- संदीप, जांच अधिकारी एएसआई, सिवानी पुलिस थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article