फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Police arrived in just 12 minutes of information, saved the person preparing to hang

सूचना के महम 12 मिनट में पहुंची पुलिस, फंदा लगाने की तैयारी कर रहे व्यक्ति को बचाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Police arrived in just 12 minutes of information, saved the person preparing to hang
बहल। पुलिस विभाग द्वारा आमजन की सुरक्षा के लिए शुरू की गई 112 नंबर सेवा अब ग्रामीण क्षेत्र में लोगों की सेवा, सुरक्षा के लिए काफी मददगार साबित हो रही है। बुधवार को तो पुलिस ने कॉल मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचकर एक व्यक्ति की जान बचाने में विशेष भूमिका अदा की है। अगर कॉल मिलते ही पुलिस सजगता से मौके पर नहीं पहुंचती तो शायद उक्त व्यक्ति की जान जानी निश्चित थी।
विज्ञापन

पुलिस की सजगता से जिला पुलिस कप्तान भी बेहद खुश है और उन्होंने पीसीआर में शामिल जिन कर्मियों ने अपनी यह सेवा निभाई है उनको सम्मानित करने की घोषणा की है।
विज्ञापन

मामला बहल क्षेत्र के ओबरा गांव का है। ओबरा में एक परिवार में किसी बात पर आपसी वाद विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि परिवार के उस व्यक्ति ने आत्महत्या के लिए तैयारी कर ली। यहां तक की घर में बने कमरे में फंदा भी तैयार कर लिया। ऐसी हालत में उक्त व्यक्ति की पत्नी को पुलिस की 112 नंबर सेवा की बात दिमाग में आई और उसने 112 नंबर पर कॉल कर आपबीती बताते हुए तुरंत मदद की अपील की। कॉल पर उक्त महिला को धैर्य रखने और तत्काल मदद का भरोसा मिला। वहीं, 112 नंबर से कॉल फारवर्ड होकर बहल थाने की ईआरवी 0133 को शाम को करीब पांच बजे कॉल मिली तो उस समय पुलिस की यह गाड़ी चैहड़ और लाडवास गांव के बीच थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैसे ही कॉल रिसीव हुई तो बिना एक पल की देरी किए पुलिस निरीक्षक मांगेराम, हवलदार सुरेंद्र व एसपीओ रामफल ने अपनी गाड़ी ओबरा के लिए दौड़ा दी। महज 12 मिनट में पुलिसकर्मी बताए गए घर पर पहुंच गए। जिस वक्त पुलिसकर्मी उक्त व्यक्ति के घर पहुंचे तो वह फंदे पर लटकने की तैयारी में था। पुलिस कर्मियों ने तुरंत उक्त व्यक्ति को ऐसा करने से रोका और उसे अपने साथ पुलिस थाने ले आए। यहां लाकर पुलिसकर्मियों ने उसकी काउंसिलिंग की और उसे ऐसा नहीं करने के लिए समझाबुझा कर मना लिया। पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर किसी की जान बचाने के लिए किए गए प्रयास की क्षेत्र में प्रशंसा की जा रही है।

वर्जन
‘यह बहुत अच्छी बात है कि लोगों में पुलिस सेवा के लिए सजगता आ रही है और ऐसी आपात स्थिति में वे पुलिस की सहायता लेकर अपने आपको को सुरक्षित कर रहे हैं। जिन पुलिस कर्मियों ने अपनी ड्यूटी को सजगता से पूरी कर एक व्यक्ति की जान बचाने का काम किया है उनको पुलिस विभाग द्वारा विशेष तौर पर सम्मानित किया जाएगा ताकि यह दूसरों के लिए प्रेरणादायक बने’
अजीत सिंह शेखावत, पुलिस अधीक्षक, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed