फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   police, arrested, three theif

शातिर चोर गिरोह के तीन गुर्गे काबू

Sun, 12 Jan 2020 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
police, arrested, three theif
एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम द्वारा पकड़े गए चोरी के आरोपी। - संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : Bhiwani
बंद मकानों को निशाना बनाने वाले शातिर चोर गिरोह के तीन गुर्गों को एवीटी की टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में शातिर चोरों ने चोरी की आठ वारदातों का खुलासा किया है। चोरों से चोरी की एक स्कूटी भी बरामद हुई है। पुलिस द्वारा पकड़े गए गुर्गे चोर गिरोह बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। वहीं शातिर चोर गिरोह के सरगना जोगेंद्र उर्फ दिलेवान पर 22 चोरी के मामले दर्ज हैं। गिरोह में शामिल चोर अपनी अय्याशी व नशे की तलब मिटाने के लिए ही घरों के अंदर सो सोने चांदी के आभूषण चोरी करते थे। एंटी व्हीकल थैप्ट पुलिस टीम द्वारा पकड़े गए तीनों ही चोर 25 से 26 साल की उम्र के हैं।
विज्ञापन

एवीटी टीम इंचार्ज कृष्ण मलिक ने बताया कि एएसआई राजेश बामल की टीम ने गुप्त सूचना पर किरोड़ीमल पार्क से चोरों को एक चोरी की स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया है। इनमें आजाद मोहल्ला निवासी जोगेंद्र उर्फ दिलेवान, बुधवारी माता मंदिर क्षेत्र के प्रवेश उर्फ पट्टी, गोशाला मार्केट निवासी सीताराम शामिल हैं। कृष्ण मलिक ने बताया कि काबू किए शातिर चोरों से पूछताछ के दौरान आठ चोरी की वारदातों का खुलासा हुआ है। इनमें बंद मकानों के अंदर सोने चांदी के गहनें व नकदी चोरी की वारदातें शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जोगेंद्र उर्फ दिलेवान गिरोह बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देता है। इसके सभी साथी नशे व अय्याशी के लिए चोरी की वारदातें करते हैं। दिलेवान पर चोरी की 20 से अधिक वारदातों पर मामले दर्ज हैं। पुलिस पूछताछ में तीनों ने पांच माह पहले नया बाजार निवासी विकास राजपूत के घर से सोने चांदी के जेवर चोरी की वारदात कबूली। वहीं इसके एक सप्ताह बाद शिव नगर निवासी घी व्यापारी संजय अग्रवाल के घर से सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने, 25 दिसंबर की रात को कृष्णा कॉलोनी में दो मकानों से गहने चोरी करने, पांच छह दिन पहले मस्तों वाली गली में बंद मकान से चोरी करने, चार पांच दिन पहले हनुमान ढाणी में एक मकान से चोरी करने और चार माह पहले अजय के घर चोरी में नाकाम होने पर मारपीट करने की वारदात शामिल है।
विज्ञापन

कृष्ण मलिक ने बताया कि पुलिस पूछताछ के दौरान उन्हें उम्मीद है कि इन शातिर चोरों से और भी कई चोरी की वारदातों के खुलासे होंगे वहीं इनसे चोरी का माल बरामदगी का भी प्रयास किया जाएगा। इस दौरान गिरोह के अन्य सदस्यों के भी नाम उगलवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed