फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   police alert for independence day

Bhiwani News: स्वतंत्रता दिवस के लिए पुलिस अलर्ट, 29 नाकों से हर संदिग्ध गतिविधि पर रहेगी पैनी नजर

Wed, 14 Aug 2024 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 14 Aug 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
police alert for independence day
भिवानी में चेकिंग व सर्च अभियान चलाते पुलिस अ​धिकारी व कर्मचारी।
भिवानी। स्वतंत्रता दिवस के लिए जिला पुलिस अलर्ट है। 29 नाकों से पुलिस हर संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर रखेगी। स्वतंत्रता दिवस को लेकर सुरक्षा की दृष्टि से सभी प्रबंधक थाना व यूनिट के द्वारा संपूर्ण जिले में लगातार चेकिंग व सर्च अभियान चलाया हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक भिवानी वरुण सिंगला ने पुलिस प्रवक्ता के माध्यम से बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी जिला में स्वतंत्रता दिवस को जिला मुख्यालय पर भीम स्टेडियम भिवानी में मनाया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिला में स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को अलर्ट कर दिया गया है। जिले में कानून व्यवस्था एवं शांति की दृष्टि से जिला भिवानी में स्थाई 29 नाके व चार पुलिस नाके भीम स्टेडियम भिवानी के चारों तरफ स्थापित किए गए हैं। कड़ी सुरक्षा को लेकर लगाए पुलिस नाकों द्वारा संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है और आने जाने वाले संदिग्ध व्यक्ति वाहनों को चेक किया जा रहा है। सभी थाना प्रबंधकों द्वारा अपने- अपने क्षेत्र में असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने के लिए भीड़ वाले इलाकों में गश्त करने के निर्देश जारी किए गए हैं। सार्वजनिक स्थलों के अलावा होटल, रेस्टोरेंट व गेस्ट हाउस में भी चेकिंग की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बिना नंबर वाले वाहनों की भी लगातार चेकिंग के निर्देश दिए हुए हैं ताकि किसी प्रकार की कोई असामाजिक गतिविधि उत्पन्न न हों। समारोह स्थल में व्यापक तौर पर पुलिस प्रबंध करते हुए चारों तरफ दंगा निरोधक यंत्रों सहित जवान तैनात किये गये है।। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed