फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Pole winner of Government Secondary School Naurangabad in Yoga Olympiad

Bhiwani News: योग ओलंपियाड में राजकीय माध्यमिक स्कूल नौरंगाबाद का ध्रुव विजेता

Tue, 21 May 2024 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 21 May 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
Pole winner of Government Secondary School Naurangabad in Yoga Olympiad
भिवानी के भीम स्टेडियम में हस्त वृश्चिकासन आसन करती योगा ​खिलाड़ी मानवी। 
भिवानी। भीम स्टेडियम में सोमवार को जिलास्तरीय एक दिवसीय स्कूली योग ओलंपियाड का आयोजन करवाया गया। ओलंपियाड में अंडर-14 आयु वर्ग व अंडर-16 आयु वर्ग में कक्षा छठी से 10वीं तक के लड़के व लड़कियों ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी संतोष नागर ने बतौर मुख्य अतिथि किया। इस दौरान योगा खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। योग ओलंपियाड में राजकीय माध्यमिक स्कूल नौरंगाबाद का ध्रुव और डीएवी पीपीएस भिवानी की इशिका विजेता रहे।
विज्ञापन


पीटीआई विनोद पिंकू व मोतीलाल जांगडा ने बताया कि योगा विद्यार्थियों को शारीरिक स्वस्थ रखने के साथ-साथ मानसिक तौर पर भी मजबूत बनाता है। जिससे उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि योगा ओलंपियाड एईओ सत्यवान कोच व एईईओ डाॅ. अनिल कुमार की देखरेख में आयोजित हुई। निर्णायक मंडल की भूमिका सुनील कुमार, विरेंद्र पीटीआई, मोतीलाल पीटीआई, रणबीर सिंह पीटीआई, पुष्पा देवी पीटीआई, सीता योगा प्रशिक्षक, प्रीतपाल डीपीई, विनोद कुमार पीटीआई, रेनू पीटीआई, शारदा पीटीआई, बलजीत डीपीई ने निभाई।
विज्ञापन

ये रहे परिणाम
पीटीआई विनोद पिंकू व मोतीलाल जांगड़ा ने बताया कि लड़कों की कक्षा छठी से 8वीं कक्षा वर्ग में जीएमएस नौरंगाबाद के धुव्र, हलवासिया विद्या विहार के दिपेश, जीएसएसएस लेघां के गौरव व एसआरएस भिवानी के दीपांशु क्रमश: पहले, दूसरे, तीसरे व चौथे पायदान पर रहे। इसी प्रकार छठी से 8वीं कक्षा वर्ग की लड़कियों की प्रतियोगिता में डीएवी पीपीएस भिवानी की इशिका, जीएमएस नौरंगाबाद की सोनाक्षी, डीएवी पीपीएस भिवानी की ऐंजल, पंडित सीताराम शास्त्री स्कूल भिवानी की मानसी क्रमश: पहले, दूसरे, तीसरे व चौथे स्थान पर रही। उन्होंने बताया कि 9वीं से 10वीं कक्षा वर्ग की लड़कों की प्रतियोगिता में हलवासिया विद्या विहार से मयंक, वीरेन व कार्तिक और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दुल्हेड़ी के संजीत तथा 9वीं से 10वीं कक्षा वर्ग की लड़कियों की प्रतियोगिता में डीएवी पीपीएस भिवानी की मानवी व स्वाति, जीजीएसएसएस कुंगड़ की साक्षी, केएमपीएस भिवानी की याशिका क्रमश: पहले, दूसरे, तीसरे व चौथे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed