{"_id":"28daaeaa7575a8f07d61900f4e7f6479","slug":"poisonous-substance-abuse-woman-s-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीले पदार्थ के सेवन से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरीले पदार्थ के सेवन से महिला की मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, भिवानी
Updated Wed, 08 Oct 2014 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरकड़ी फाटक के नजदीक संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ के सेवन से नवविवाहिता की मौत हो गई। मृतका के पिता ने दहेज के लिए ससुराल वालों पर तंग करने और जहर पिलाने का आरोप लगाया। पुलिस ने शिकायत पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
घटना मंगलवार सुबह करीब साढे़ छह बजे की है। खरकड़ी फाटक के नजदीक नवविवाहिता मंजू ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजन उसे महम गेट स्थित एक प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे जहां दोपहर करीब दो बजे उपचार के दौरान मंजू ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
ढाई बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया। मृतका के पिता देवराला गांव वासी होशियार सिंह ने बताया कि उसकी बेटी मंजू की शादी करीब दो साल पहले खरकड़ी फाटक के पास रहने वाले अनिल के साथ की थी। शादी के बाद से ही उसे तंग किया जा रहा था। उसने दहेज में बाइक दी मगर ससुराल वाले गाड़ी मांग रहे थे। पिछले दिनों कहा कि 12 लाख की गाड़ी लानी है, सात लाख आप दे दो।
विज्ञापन
इसके अलावा भी अन्य मांग करते रहे। उसकी बेटी को बहुत तंग किया जा रहा था। सुबह करीब सवा छह बजे फोन आया कि मंजू ने जहर पी लिया है। मगर उसने जहर पीया नहीं पिलाया गया है। हम जब अस्पताल पहुंचे उस समय मंजू ज्यादा नहीं बोल पाई और बस इतना ही कहा कि मुझे तंग कर रहे थे, बेटी इनको मत देना।
मंजू को करीब आठ माह की एक बेटी है। मामले में बीटीएम चौकी इंचार्ज एसआई गल्ला राम ने बताया कि मृतका के पिता होशियार सिंह की शिकायत पर मृतका के पति अनिल, ससुर अशोक, देवर संदीप, ननद रेखा के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मामले की जांच की जा रही है।