{"_id":"68dad5d0ea1d9a69160918c7","slug":"pledged-to-make-society-drug-free-and-protect-daughters-bhiwani-news-c-125-1-bwn1005-140430-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: समाज को नशा मुक्त बनाने और बेटियों को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: समाज को नशा मुक्त बनाने और बेटियों को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया
Tue, 30 Sep 2025 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 30 Sep 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। श्याम प्रेम मंडल द्वारा नशा मुक्ति एवं बेटी बचाओ अभियान के तहत सोमवार को गांव देवसर स्थित देवसर पहाड़ी माता मंदिर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल के प्रधान भानुप्रकाश ने की। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने समाज को नशा मुक्त बनाने और बेटियों को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को भानुप्रकाश और पुजारी कंवरपाल ने नशा न करने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई। उन्होंने समाज में बेटियों के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि उन्हें पढ़ाना, सुरक्षित रखना और आगे बढ़ाना हमारा कर्तव्य है।
प्रधान भानुप्रकाश ने कहा कि नवरात्रों में हम जिस देवी की पूजा करते हैं, वह नारी शक्ति का प्रतीक है। लेकिन हमारे समाज में अभी भी लिंग-भेद, कन्या भ्रूण हत्या और लड़कियों की शिक्षा में बाधा जैसी समस्याएं मौजूद हैं। ऐसे में इस संकीर्ण विचारधारा को खत्म करने और समाज को जागरूक बनाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया।