फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Pledge to not burst firecrackers on Environment Cleanliness Day

पर्यावरण शुद्धि दिवस पर पटाखे न फोड़ने का संकल्प दिलाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Pledge to not burst firecrackers on Environment Cleanliness Day
भिवानी। अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के अंतर्गत अणुव्रत समिति की ओर से भारती पब्लिक स्कूल में पर्यावरण शुद्धि दिवस मनाया गया। साध्वी सोमप्रभा ने बच्चों को बताया कि पर्यावरण को स्वच्छ रखना सबकी जिम्मेदारी है। अणुव्रत के छोटे-छोटे नियमों का पालन करने से पर्यावरण को शुद्ध रखा जा सकता है। उन्होंने बच्चों से पॉलीथिन की थैलियों का प्रयोग न करने की शिक्षा दी। साध्वी चिराग प्रभा ने कहा कि बचपन में सीखे गए सद्संस्कार ही जीवन में सफलता दिलाते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बच्चे अपना दिमाग शांत रखकर अध्ययन करेंगे तो अच्छे नंबर आएंगे। साध्वी ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में झूठ नहीं बोलना चाहिए और बड़ों का आदर करना चाहिए। डॉ. रमाकांत शर्मा ने बच्चों को पर्यावरण बचाने का संदेश देने वाली कविता सुनाई। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य है और इनको संस्कारित शिक्षा देना शिक्षकों का दायित्व है। अणुव्रत समिति अध्यक्ष रमेश बंसल ने संयोजन करते हुए पर्यावरण शुद्धि और अणुव्रत पर वक्तव्य दिया।
विज्ञापन

अध्यक्ष ने बच्चों को दीवाली के त्योहार पर बम-पटाखों से होने वाले पर्यावरण के नुकसान को बताया। उन्होंने बच्चों को दीवाली पर पटाखे न चलाने की शपथ दिलाई। प्राचार्या राजबाला कौशिक ने अणुव्रत समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों को व्यवहारिक ज्ञान मिलता है। इस अवसर पर विकास जैन, स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed