फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Playing with people's health, 120 samples of drinking water failed

Bhiwani News: लोगों के स्वास्थ्य से खेल, पेयजल के 120 सैंपल फेल

Sun, 30 Jul 2023 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 30 Jul 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
Playing with people's health, 120 samples of drinking water failed
भिवानी: स्वास्थ्य विभाग द्वारा सर्वे कर पेयजल के जांचे गए सैंपलों की रिपोर्ट में फेल दिखाए गए श
भिवानी। पब्लिक हेल्थ विभाग खुद लोगों की सेहत खराब करने वाला पानी पिला रहा है। यह हम नहीं बल्कि स्वास्थ्य विभाग की जांच रिपोर्ट कह रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जून माह में शहर के अंदर पेयजल सप्लाई के संभावित दूषित आपूर्ति वाले इलाकों में पानी के सैंपल जांचे, जिनमें 120 सैंपल फेल आए। जिनका पानी पीने लायक नहीं है। मामला उपायुक्त के संज्ञान में भी पहुंचा, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अधिकारियों ने लाइनों की भी जांच कराई, मगर आपूर्ति में कोई सुधार नहीं हुआ। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग खुद विभाग लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर रहा है।
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग शहरी दायरे की करीब पौने चार लाख की आबादी को तीन मुख्य जलघरों से पेयजल आपूर्ति मुहैया करा रहा है। नलों के अंदर से शुद्ध पानी आ रहा है या नहीं, इसकी जांच हर माह स्वास्थ्य विभाग अपने कर्मचारियों से करा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी घर-घर जाकर पानी के नमूने लेते हैं, जिन्हें लैब में जांचते हैं। स्वास्थ्य विभाग ने जून माह में शहरी दायरे से 1202 पेयजल नमूने लेकर उनकी विभाग की लैब में जांच कराई। जिसमें 1008 पानी के सैंपल तो पीने लायक थे, जबकि 120 सैंपल का पानी लोगों के पीने लायक नहीं बल्कि सेहत के लिए भी घातक बताया। 74 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है। जिन इलाकों में ये पानी के सैंपल फेल आए, इसकी एरिया वाइज रिपोर्ट भी स्वास्थ्य विभाग ने जिला प्रशासन को सौंप दी। जिसके बाद शहरी पेयजल शाखा अधिकारियों ने लाइनों को जांचा, मगर आपूर्ति में तनिक सुधार नहीं आया।
विज्ञापन

----------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


कहीं वाल्व तो कहीं लाइनों में है लीकेज
शहरी दायरे में पेयजल लाइनों के अंदर कई जगह वाल्व लीक है तो कई हिस्सों में पेयजल लाइनों में लीकेज बनी है। जिसकी वजह से सीवर का गंदा पानी भी सप्लाई के दौरान घरों तक पहुंच रहा है। सप्लाई के दौरान भी काफी स्वच्छ पानी सड़कों पर व्यर्थ बह रहा है। लीकेज को विभाग ठीक भी करा रहा है। मगर एक लीकेज ठीक होते ही दूसरी जगह नई लीकेज भी सामने आ रही है। इसकी वजह शहर के अंदर 40 साल पुरानी पेयजल लाइनें हैं। विभाग को नए वाल्व की डिमांड भी भेजी, मगर नया सामान नहीं आया।
-----------------------------------------

शहर के इन इलाकों में फेल आए ज्यादा सैंपल

शहर के इंद्रा कॉलोनी, सेक्टर 13, दादरी गेट, नई बस्ती गली नंबर चार, नूनसर मोहल्ला, बिचला बाजार, खाड़ी मोहल्ला, सराय चौपटा, दादरी गेट, जैन चौक क्षेत्र, सरकुलर रोड के अंदर की करीब सभी कॉलोनियों में गंदे पानी की आपूर्ति की समस्या बनी है।
---------------------


वर्जन:::
शहरी दायरे में हर महीने पेयजल सैंपलों की जांच की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैयार की जा रही है। जून में 1202 सैंपल जांचे गए जिसमें से 120 सैंपल फेल आए हैं। स्वास्थ्य विभाग की रोजाना ही सैंपलों की जांच रिपोर्ट आती हैं, जिसकी मॉनिटरिंग खुद विभाग कर रहा है। इसकी रिपोर्ट भी प्रशासन को भेजी जाती है, ताकि दूषित पेयजल आपूर्ति संभावित इलाकों में सुधार कराया जा सके।
-डॉ. रघुवीर शांडिल्य सिविल सर्जन भिवानी।
--------------------------------------

वर्जन:::
शहर के अंदर लीकेज और गंदे पानी की शिकायतों पर विभाग की टीमें जांच करती हैं। शहरी दायरे में एक माह के अंदर करीब 30 किलोमीटर पेयजल लाइन की जांच कराई गई है। जिनमें कई जगह लीकेज मिली उसे ठीक किया जा चुका है। पुराने शहर में 40 साल से अधिक पुरानी पेयजल लाइनें हैं, जिनके बदलने के बाद ही स्थायी समाधान होगा। इसका कार्य भी अमृत द्वितीय चरण में कराया जाना है।
-सूरज प्रकाश जैन, एसडीओ शहरी पेयजल शाखा भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed