फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Plan to give plots to BPL families, no option in Bhiwani district on portal

Bhiwani News: बीपीएल परिवारों को प्लाॅट दिए जाने की योजना, पोर्टल पर भिवानी जिले में नहीं कोई विकल्प

Sat, 17 Feb 2024 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 17 Feb 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
Plan to give plots to BPL families, no option in Bhiwani district on portal
कार्यक्रम में अति​थि को सम्मानित करते व्यापारी वर्ग व विभिन्न संगठनों के पदा​धिकारी।
भिवानी। हरियाणा में 50 हजार बीपीएल पात्र परिवारों को प्लाॅट देने की योजना है, लेकिन सरल केंद्र पर ऑनलाइन आवेदन में पोर्टल पर प्लॉट आवंटन के लिए भिवानी जिले में कोई विकल्प नहीं है। इसकी वजह से अब तक कोई भी आवेदन इस श्रेणी में नहीं हो पाया है, वहीं पड़ोसी जिलों में प्लाॅट के लिए सरल केंद्रों पर ऑनलाइन आवेदन हो रहे हैं।
विज्ञापन




हरियाणा सरकार ने सरल केंद्र पर सभी सरकारी योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा दी है। हाल ही में हरियाणा सरकार ने बीपीएल परिवारों को प्लाॅट देने की मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत घोषणा की है। इसके लिए पोर्टल भी खोला गया है। इस पोर्टल पर प्रदेश के अनेक जिलों में अब तक अच्छे खासे आवेदन भी हो चुके हैं, लेकिन भिवानी में सरल केंद्र पर ऑनलाइन आवेदन के दौरान प्लाॅट का कोई विकल्प नहीं खोला गया है। इसकी वजह से पात्र परिवारों के आवेदन भी नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन

बीपीएल पात्रता रखने वाले धर्मबीर, महासिंह, कर्मबीर व माया देवी का कहना है कि वे सरल केंद्र पर सरकार की प्लाॅट योजना का लाभ लेने के लिए गए थे, जहां उनका आवेदन नहीं हुआ। कॉमन सर्विस सेंटर पर भी आवेदन कराने का प्रयास किया, मगर ऑनलाइन प्लाॅट आवंटन के लिए भिवानी जिले में विकल्प ही नहीं खोला गया है। इसकी वजह से आवेदन नहीं हो पाए हैं। एक कयास ये भी है कि जिन जिलों में भूमि मुहैया है वहीं पर फिलहाल ऑप्शन ऑनलाइन खुले हैं, जिन जिलों में भूमि उपलब्ध नहीं वहां पर अभी विकल्प बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----


सरल सेवा के अंतर्गत हरियाणा सरकार की सभी सरकारी योजनाओं का लाभ ऑनलाइन ही दिया जा रहा है। हरियाणा सरकार ने हाउसिंग कारपोरेशन से संबंधित रिहायशी योजना के अक्तूबर में आवेदन मांगे थे। इनका सरल केंद्र से कोई जुड़ाव नहीं है। सरल केंद्र से जुड़ी सभी योजनाएं ऑनलाइन हैं और पात्र लोगों को इसका पूरा लाभ भी मिल रहा है।
- नवीन अहलावत, एडीआईओ एनआईसी भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed