{"_id":"65d27452ad62b5c89901d516","slug":"pit-bull-dog-bites-teenager-case-registered-against-three-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-113370-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: पिट बुल कुत्ते ने किशोर को काटा, तीन पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: पिट बुल कुत्ते ने किशोर को काटा, तीन पर केस दर्ज
Mon, 19 Feb 2024 02:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 19 Feb 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। हनुमान गेट न्यू वाल्मीकि बस्ती क्षेत्र निवासी एक किशोर को गली में अमेरिकन पिट बुल कुत्ते के काटने पर कुत्ता मालिक सहित तीन लोगों पर केस दर्ज हुआ है।
शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में न्यू वाल्मीकि बस्ती हनुमान गेट क्षेत्र निवासी रिना ने बताया कि उसने 15 वर्षीय बेटा कृष को गली में दुकान पर अचार लेने के लिए भेजा था। उनकी गली में पड़ोसी सचिन, कपिल और सचिन का साला ओम रहता है। उनके पास अमेरिकन पिट बुल कुत्ता है। ओम ने उसके बेटे पर कुत्ता चैन छोड़कर पीछे लगा दिया। कुत्ते ने उसके बेटे कृष को बुरी तरह से दांतों से काट खाया। उसने अपने बेटे का जिला नागरिक अस्पताल में उपचार कराया। वहीं मामले की शिकायत शहर थाना पुलिस को दी।
पुलिस ने आरोपी सचिन, कपिल व ओम के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। दरअसल बिना लाइसेंस के ही शहर के अंदर कुत्तों को धड़ल्ले से पाला जा रहा है। रिहायशी इलाकों व मीट शॉप के आसपास इन कुत्तों को अवैध रूप से पालन पोषण कर इनकी धड़ल्ले से बिक्री भी की जा रही है।