फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Pickup vehicle was parked in Tosham, challan was cut in Mewat, 250 km away

Bhiwani News: तोशाम में खड़ी थी पिकअप गाड़ी, 250 किलोमीटर दूर मेवात में कट गया चालान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Apr 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
Pickup vehicle was parked in Tosham, challan was cut in Mewat, 250 km away
तोशाम। गाड़ी के चालान को लेकर एक अजीब स्थिति सामने आई है। तोशाम में खड़ी पिकअप गाड़ी का करीब 250 किलोमीटर दूर मेवात पुलिस ने चालान काट दिया। गाड़ी मालिक 500 रुपये के चालान का मैसेज देखकर हैरान हो गया। गाड़ी मालिक इस मामले को लेकर पुलिस के उच्चाधिकारियों को शिकायत करेंगे व न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाएंगे।
विज्ञापन

तोशाम निवासी पिकअप गाड़ी मालिक भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि रविवार को उसकी गाड़ी घर पर ही खड़ी थी। दोपहर 2 बजकर 8 मिनट पर उसके पास मेवात पुलिस का मैसेज आया कि गाड़ी नंबर एचआर 61डी 5015 का 500 रुपये का चालान कट गया। भूपेंद्र ने बताया कि चालान का मैसेज देखकर हैरान हो गया। मेवात पुलिस द्वारा उसकी गाड़ी का गलत तरीके से चालान काटा गया है, वह मेवात गया ही नहीं। चालान मेवात में काटा गया है, जबकि वह शहर गया ही नहीं। भूपेंद्र ने बताया कि जब तक यह चालान नहीं भरा जाएगा तब तक वह गाड़ी के कागजात से संबंधित कोई काम नहीं करवा पाएगा। इस मामले में एसएचओ ट्रैफिक मेवात से बात की गई तो उन्होंने बताया कि यहां दो ट्रैफिक एसएचओ हैं। मुझे इस मामले में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed