फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   pickup, car, crashed

कार और पिकअप की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत, एक गंभीर

Sun, 08 Dec 2019 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
pickup, car, crashed
08 फोटो गांव कुड़ल में सड़क हादसें के बाद क्षतिग्रस्त कार व साथ में खड़े ग्रामीण। - फोटो : Bhiwani
लोहारू क्षेत्र के गिगनाऊ गांव के पास कार और पिकअप की टक्कर में बालाजी मंदिर के दर्शन को जा रहे तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। हादसे के बाद दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि कार के आगे अचानक आए बाइक चालक को बचाने के चलते कार का संतुलन बिगड़ा। जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस ने घायल की शिकायत पर पिकअप चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

मामला रविवार दोपहर करीब दो बजे का है। भिवानी-लोहारू राष्ट्रीय राजमार्ग 709ई पर दोपहर करीब दो बजे हुआ। लोनी गाजियाबाद निवासी चार दोस्त कमलेश (38), श्यामबीर (35), भूपेंद्र (35) व उदित जोशी राजस्थान के सालासर धाम में बालाजी मंदिर के दर्शन को जा रहे थे। कार में दो आगे बैठे थे तो दो पीछे। गाड़ी जब गिगनाऊ के नजदीक पहुंचे तो अचानक एक पिकअप सामने आ गई। जिससे दोनों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि किसी बाइक चालक को बचाने के प्रयास में यह हादसा हुआ। हादसा इतना भयानक था कि दूर तक आवाज सुनाई दी और दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में आगे बैठे कमलेश और श्यामबीर बुरी तरह फंस गए और उन्हें कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पीछे बैठे भूपेंद्र और उदित जोशी भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत उपचार के लिए सीएचसी लोहारू ले जाया गया जहां से भिवानी रेफर कर दिया गया। भिवानी पहुंचने के दौरान गंभीर रूप से घायल भूपेंद्र ने भी दम तोड़ दिया। घायल उदित जोशी को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। समाचार लिखे जाने तक उदित के परिजन रोहतक पहुंच गए थे। तीनों मृतकों के परिजनों का पुलिस इंतजार कर रही थी। चारों में उदित अविवाहित था और बाकी तीनों शादीशुदा। उदित के पिता रामबिलास ने बताया कि चारों दूध के पाउच बिक्री का कार्य करते थे। चारों पिछले एक सप्ताह से सालासर धाम राजस्थान जाने का प्लान बना रहे थे। इसी के चलते रविवार को रवाना हुए।
विज्ञापन

थाना प्रभारी करणपाल सिंह ने बताया कि गिगनाऊ गांव में बिजली पावर स्टेशन के पास टाटा की कार और पिकअप के बीच टक्कर हुई, जिसमें कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। मृतक गाजियाबाद के हैं। पुलिस ने घायल के बयान पर पिकअप चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, श्यामपुरा में पिकअप की टक्कर से बाइक चालक की मौत
सतनाली क्षेत्र के गांव श्यामपुरा और जड़वा के बीच पिकअपकी टक्कर से बाइक सवार युवक मौत हो गई। जबकि एक अन्य घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
गांव श्यामपुरा निवासी 30 वर्षीय नवीन गांव में ही टेेंट की दुकान पर काम करता था। वह शनिवार रात करीब सवा सात बजे चचेरे भाई 17 वर्षीय भूपेंद्र के साथ बाइक पर गांव जड़वा में टेंट लगाने जा रहा था। जब वो गांव श्यामपुरा से निकले तो अचानक तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वो दोनों गंभीर रूप से घायल को गए। पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही परिजन उन्हें उपचार के लिए सतनाली के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें जिला सामान्य अस्पताल रेफर कर दिया। जहां चिकित्सकों ने नवीन को मृत घोषित कर दिया। वही भूपेंद्र की हालत गंभीर होने पर उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। परिजन उसे उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। गांव श्मायपुरा के संरपच प्रतिनिधि देवी सिंह ने बताया कि मृतक तीन लड़कियों का पिता था। उसके पांच भाई-बहन है। वहीं घायल भूपेंद्र तीन भाई-बहन हैं। जांच अधिकारी एचसी विनोद ने बताया कि मृतक के मामा नसीब के बयान पर पिकअप चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज कर दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

उधर, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक की मौत : बवानीखेड़ा में तोशाम रोड पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक की मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रखवाया गया है, जहां सोमवार को पोस्टमार्टम होगा। गांव बलियाली निवासी 25 वर्षीय शमशेर रविवार शाम को किसी काम से हांसी जा रहा था। जब वह बवानीखेड़ा में तोशाम रोड पर पहुंचा तो अचानक एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर चोटें आने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed