फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Physical counseling on vacant seats of graduates in colleges today

मिशन एडमिशन: कॉलेजों में स्नातक की खाली सीटों पर फिजिकल काउसंलिंग आज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Physical counseling on vacant seats of graduates in colleges today
भिवानी। कॉलेजों में स्नातक प्रथम के विभिन्न कोर्सों में खाली सीटों पर शुक्रवार को फिजिकल काउंसिलिंग की जाएगी। इसमें भाग लेने के विद्यार्थियों को एडमिशन पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। जिसमें विषयों का संयोजन करना आवश्यक है। विद्यार्थियों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ कॉलेज में पहुंचना है, जहां अगर फिजिकल काउंसिलिंग में अगर उनका नाम आता है तो उन्हें ऑनलाइन फीस जमा करवाना होगी। फीस जमा करवाने के बाद वे अपना दाखिला कंफर्म कर सकते हैं। कॉलेजों में स्नातक प्रथम की कक्षाएं शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन

--------
राजीव गांधी राजकीय महिला कॉलेज भिवानी
राजीव गांधी राजकीय महिला कॉलेज भिवानी में बीए की 640 सीटों में से 134 सीट खाली हैं, जबकि बीकॉम में 180 में से 72 सीट खाली हैं। वहीं बीएससी नॉन मेडिकल में 210 सीटों में से 97 सीट खाली हैं।
विज्ञापन

------
एमएनएस कॉलेज भिवानी
महाराजा नीमपाल सिंह राजकीय कॉलेज भिवानी में बीए में 800 सीटों में से 118 सीट, बीकॉम की 320 सीटों में से 163 सीट, बीएससी नॉन मेडिकल की 400 में से 198 सीट, बीएससी मेडिकल में 160 में से 86 सीट, बीकॉम ऑनर्स में 40 में से 26 सीट, बीएससी गणित ऑनर्स में 40 में से 14 सीट खाली है। बीए इवनिंग में 160 सीटों में से 50, बीकॉम इवनिंग में 80 में से 63 सीट खाली रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
वैश्य महाविद्यालय भिवानी
रेलवे रोड स्थित वैश्य महाविद्याल में बीए में 640 में से 193 सीट, बीकॉम एडिड में 100 में से 45, बीएससी नॉन मेडिकल में 280 में से 206, बीएससी मेडिकल में 80 में से 61, बीएससी कंप्यूटर साईंस में 40 में से 25, बीबीए में 180 में से 145, बीसीए में 180 में से 93 और बीकॉम एसएफएस में 240 में से 231 सीट खाली हैं।
------
आदर्श महिला महाविद्यालय भिवानी
आदर्श महिला महाविद्यालय भिवानी में बीएससी मेडिकल सेल्फ फाइनेंस में 80 में से 77 सीट, बीकॉम एएसएम सेल्फ फाइनेंस में 30 में से 24, बीकॉम कंप्यूटर सेल्फ फाइनेंस में 80 में से 78, बीएससी नॉन मेडिकल सेल्फ फाइनेंस 80 में से 70, बीकॉम सेल्फ फाइनेंस में 50 में से 35, बीए एडि में 560 में से 163 सीट खाली हैं।

----
कॉलेजों में विभिन्न कोर्सों की खाली सीटों पर शुक्रवार को फिलिकल काउंसिलिंग की जाएगी। फिजिकस काउंसिलिंग में भाग लेने के विद्यार्थियों को कॉलेज में पहुंचना होगा। जिन विद्यार्थियों का सूची में नाम आएगा वे फीस जमा करवाने के बाद दाखिला ले सकेंगे।
- प्रो. रेखा शर्मा, एडमिशन नोडल ऑफिसर, राजीव गांधी राजकीय महिला कॉलेज भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed