{"_id":"6377cc6a0820656a9b682b5a","slug":"permanent-arrangements-should-be-made-by-making-a-master-plan-for-the-drainage-of-water-agriculture-minister-bhiwani-news-hsr647489178","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी की निकासी के लिए मास्टर प्लान बनाकर की जाए स्थाई व्यवस्था: कृषि मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी की निकासी के लिए मास्टर प्लान बनाकर की जाए स्थाई व्यवस्था: कृषि मंत्री
विज्ञापन
डीआरडीए हॉल में विकास कार्यो को लेकर अधिकारियों की समीक्षा में दिशा-निर्देश देते कृषि मंत्री जे?
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। कृषि एवं पशु पालन मंत्री जेपी दलाल की अध्यक्षता में लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक हुई। बैठक में कृषि मंत्री ने सभी विभागों के विकास कार्यों की क्रियान्वयन की विस्तार से समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में भिवानी के विधायक एवं पूर्व मंत्री घनश्याम सर्राफ, उपायुक्त नरेश नरवाल व अतिरिक्त उपायुक्त राहुल नरवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि अधिकारी टीम बनाकर आपसी तालमेल से विकास कार्यों को गति देकर जिले का विकास करें। उन्होंने कहा कि जिले के जलभराव वाले गांवों में पानी की निकासी के लिए मास्टर प्लान बनाकर निकासी की स्थायी व्यवस्था की जाए, जिससे आमजन व किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि भिवानी शहर में सड़कें, स्वच्छता व सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त कर शहर के मुख्य चौराहों व लघु सचिवालय क्षेत्र में फुलों वाले सजावटी पौधे लगाकर सुंदरीकरण किया जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारी जन सेवक बनकर सरकार की योजनाओं को सही ढंग से लागू करें ताकि जरूरमंद व अंत्योदय परिवारों को इन योजनाओं का लाभ मिल सकें और अपने जीवन को खुशहाली में व्यतीत कर सके।
कृषि मंत्री ने कहा कि जिले के तालू, मुढाल, घुसकानी, धनाना सहित जलभराव वाले गांवों के लिए सिंचाई विभाग के अधिकारी मास्टर प्लान तैयार कर सरकार से स्वीकृत करवाएं ताकि इन गांवों में पानी निकासी का स्थायी व्यवस्था हो सके। उन्होंने कहा कि भिवानी, लोहानी, जूई, ढिगावा बाईपास निर्माण कार्य की प्रक्रिया में तेजी लाए जाए। बहल में महाग्राम योजना का कार्य शीघ्र करवाया जाए। उन्होंने कहा कि लोहारू में लोगों के आवागमन की सुविधा के लिए आरयूबी का निर्माण कार्य शुरू करवाया जाए। उन्होंने मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोहारू, बहल, सिवानी की सब्जी मंडियों व लोहारू एवं सिवानी की अनाज मंडियों का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करवाया जाए। उन्होंने विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधूरे पड़े विकास कार्य जैसे पंचायत घर, स्कूल, गली निर्माण, लाइब्रेरी इत्यादि को पूरा करवाया जाए। उन्होंने कहा कि पंचायती जमीन पर गांव के विकास के लिए लाइब्रेरी, औषधालय, स्टेडियम, व्यायामशाल, गोशाला खोलने के विकास कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करवाएं। बैठक में विधायक घनश्याम सर्राफ ने भिवानी शहर व गांवों की समस्याओं व विकास कार्यों बारे कृषि मंत्री को अवगत करवाया।
विज्ञापन
उपायुक्त नरेश नरवाल ने जिले के विकास कार्यों की विस्तार जानकारी दी। नगर आयुक्त एवं एडीसी राहुल नरवाल ने भी भिवानी शहर के विकास कार्यों व सौदर्यीकरण जानकारी दी। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष शंकर धूपड़, भिवानी के एसडीएम संदीप अग्रवाल, लोहारू के एसडीएम जगदीश चंद्र, सिवानी के एसडीएम सुरेश दलाल, तोशाम के एसडीएम मनीष फौगाट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।