{"_id":"644ec53cfc2580af990bb167","slug":"peoples-representatives-and-common-people-listened-to-mann-ki-baat-program-bhiwani-news-c-21-1-120682-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: जनप्रतिनिधियों व आमजन ने सुना मन की बात कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: जनप्रतिनिधियों व आमजन ने सुना मन की बात कार्यक्रम
Mon, 01 May 2023 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 01 May 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
हनुमान जोहड़ी मंदिर में पीएम के मन की बात सुनते सांसद धर्मबीर सिंह व अन्य पदाधिकारी।
भिवानी। कृषि मंत्री जेपी दलाल ने लोहारू में अपने आवास और सांसद चौ. धर्मबीर सिंह ने हनुमान जोहड़ी मंदिर में मन की बात कार्यक्रम के 100वें एपिसोड को सुना। मन की बात कार्यक्रम को जिला अध्यक्ष शंकर धूपड़ ने अपनी धर्मपत्नी उमा धूपड़ के साथ सुना। इसके अलावा भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ठा. विक्रम सिंह ने शकुंतला गार्डन में मन की बात कार्यक्रम सुना।
कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम आज देश के प्रत्येक जन-जन की आवाज बन चुका है। सांसद चौ. धर्मबीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम को लेकर आमजन में काफी उत्साह देखा गया। इस दौरान लोगों ने स्वेच्छा से इस कार्यक्रम को सुना। भिवानी आकाशवाणी एफएम केंद्र पर प्रसार भारती द्वारा आयोजित मन की बात 100वां एपिसोड विधायक घनश्याम सर्राफ ने सुना। बवानीखेड़ा से विधायक विशंबर वाल्मीकि ने अपने पैतृक गांव खरक कलां में सुना। इसके अलावा कस्बा तोशाम में पूर्व विधायक विधायक शशी परमार ने मन की बात कार्यक्रम को सुना।
खादी आयोग अध्यक्ष ने स्वच्छता सिपाहियों के साथ जमीन पर बैठकर सुना मन की बात कार्यक्रम
तोशाम प्रतिनिधि के अनुसार प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम का 100वां एपिसोड गांव दुल्हेड़ी में भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर सुना गया। कार्यक्रम में खादी और ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष मनोज कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान खादी और ग्रामोद्योग आयोग द्वारा भारत सरकार की फ्लैगशिप ‘प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम’ को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जागरूकता शिविर का भी आयोजन किया। कार्यक्रम में दो हजार से भी अधिक लोगों ने भाग लिया। इस मौके पर खादी और ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष मनोज कुमार ने जमीन पर बैठकर स्वच्छता के सिपाहियों के रूप में जाने जाने वाले दुल्हेड़ी गांव के युवाओं के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुना। युवा स्वच्छता एवं जन सेवा समिति व ग्रामीणों द्वारा आयोग अध्यक्ष को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। मनोज कुमार ने गांव के युवाओं से भारत सरकार के फ्लैगशिप प्रोग्राम प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से जुड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम में युवा स्वच्छता एवं जन सेवा समिति के पवन कुमार राजकुमार, बलवान समेत 80 से ज्यादा स्वयंसेवक, गांव के सरपंच रामेश्वर, पूर्व सरपंच रूघवीर सैनी, रामेश्वर जांगड़ा, बहल के पूर्व सरपंच गजानन्द अग्रवाल, निगरानी कमेटी के पूर्व चेयरमैन रविन्द्र बापौडा, भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक धानिया, राजू सेठ दुल्हेड़ीवाला, डॉ राजेन्द्र सिंह एडवोकेट, रणबीर बुल्ला, बलवान श्योराण, उमेद पंवार, राजकुमार सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
बहल क्षेत्र में ग्रामीणों ने सुना पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम
बहल प्रतिनिधि के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 100 वें एपिसोड को बहल क्षेत्र के विभिन्न गांवों में विभिन्न बूथों पर लोगों ने बड़ी उत्सकुता के साथ सुना। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने जब हरियाणा का उल्लेख किया और पूर्व सरपंच सुनील जागलान व चरखी दादरी के प्रदीप सांगवान के कार्यों की प्रशंसा की तो लोगों में खुशी का संचार हो गया। बिधनोई गांव में सरपंच प्रतिनिधि मनोज कुमार व भाजपा नेता अजय बिधनोई व सिरसी गांव में मंडल अध्यक्ष विजय पूनिया व विधानसभा संयोजक सुनील सिरसी ने लोगों के साथ पीएम मोदी के संदेश को सुना।
स्टेशन पर सुना यात्रियों ने मन की बात कार्यक्रम
बवानीखेड़ा प्रतिनिधि के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 100वें एपिसोड का प्रसारण रविवार को कस्बे के रेलवे स्टेशन पर भी किया गया। कस्बे के रेलवे स्टेशन एम्पलिफायर से द्वारा अनाउंसमेंट रेडियो से जोड़ कर प्रसारित किया। कई यात्रियों ने इस कार्यक्रम को सुना। स्टेशन मास्टर ने बताया कि मन की बात कार्यक्रम का प्रशासन द्वारा लिंक भेज गया था। रेलवे यात्री रामनिवास रोहिल्ला, सुमित, श्री भगवान काजल, सुरेंद्र, सोनिया, मोनिका, प्रेम ने बताया कि रविवार को उन्होंने रेलवे पर अनाउंसमेंट किए जाने वाले लाउडस्पीकर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। उन्हें अभी यह कार्यक्रम अच्छा लगा।