{"_id":"6318de4c0161df467e6b2acf","slug":"people-run-marathon-from-bhim-stadium-bhiwani-news-hsr641293096","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीम स्टेडियम से लगाई लोगों ने मैराथन दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीम स्टेडियम से लगाई लोगों ने मैराथन दौड़
विज्ञापन
भिवानी। भीम स्टेडियम से बुधवार को मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। पुलिस विभाग की ओर से साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता लाने के लिए मैराथन कराई गई। मैराथन को डीएसपी ने झंडी दिखाकर रवाना किया। मैराथन में भिवानी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों को भी जागरूक किया गया।
साइबर जागरूकता दिवस पर पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह के निर्देश पर विद्यार्थियों व युवाओं की भीम स्टेडियम से मैराथन कराई गई। इस मौके पर डीएसपी मुख्यालय आर्यन चौधरी ने विद्यार्थियों व युवाओं को साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में जानकारी देकर साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया। वहीं 1930 मीटर की मैराथन में युवाओं ने दौड़ लगाई। इस मौके पर विजेता युवाओं को भी पुलिस प्रशासन की तरफ से सम्मानित किया गया।
साइबर पुलिस थाना प्रबंधक उपनिरीक्षक विकास कुमार ने बताया कि साइबर अपराध हो जाने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। वर्तमान समय में इंटरनेट की दुनिया में हर व्यक्ति कंप्यूटर और मोबाइल से जुड़ा है। कई बार अनजाने में साइबर अपराध का शिकार हो जाते हैं। यदि इसके प्रति लोग जागरूक होंगे तो निश्चित तौर पर ऐसे अपराधों से बचा जा सकता है। उन्होंने युवाओं को साइबर अपराध से बचाव के लिए कुछ टिप्स भी सुझाए और कुछ सावधानियां बरतने की भी हिदायतें दी। इस मौके पर पुलिस प्रशासन के अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे।