फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   people, protest, water problem

साहब म्हारा के कसूर सै, एक साल तै खराब माटी हो री सै, पानी की बूंद कौनी आंदी

Wed, 05 Feb 2020 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
people, protest, water problem
पब्लिक हेल्थ कार्यालय में पेयजल समस्या को लेकर अधिकारियों से उलझती महिलाएं। संवाद न्यूज एजेंसी? - फोटो : Bhiwani
साहब...म्हारा के कसूर सै, पिछले एक साल तै खराब माटी हो री सै, पानी की बूंद कौनी आंदी। पानी खातर बिरान हौ रे सां। कई बार शिकायत दर्ज करा ली, अधिकारियों धोरे भी आ लिए, कोए कौनी सुणदा। पेयजल किल्लत और दूषित पेयजल आपूर्ति की समस्या लेकर मंगलवार सुबह तीन कालोनी के लोगों ने पब्लिक अधिकारियों को खूब खरी खोटी सुनाई।
विज्ञापन

तबादला होकर आए पब्लिक हेल्थ अधिकारियों से लोग उलझ बैठे और पब्लिक हेल्थ कार्यालय में ही जमकर हंगामा किया। महिलाओं ने अधिकारियों को समस्या समाधान नहीं करने पर आड़े हाथों लिया। वहीं अधिकारी भी लोगों को समझाते रहे कि उन्हें आए एक दिन भी नहीं हुआ है, पहले हालातों का तो जायजा लेने दो, बाद में समाधान भी कराएंगे।
विज्ञापन

पेयजल किल्लत और दूषित पेयजल आपूर्ति से गुस्साएं ग्वार फैक्टरी क्षेत्र की ब्रह्मा कॉलोनी, सेवा नगर व रुद्रा कॉलोनी के लोग मंगलवार सुबह महम रोड स्थित पब्लिक हेल्थ कार्यालय में पहुंचे। जिस समय कॉलोनी के लोग शहरी पेयजल शाखा के कार्यकारी अभियंता कार्यालय में पहुंचे। उस समय नए साहब कार्यभार संभालने के पहले ही दिन जेई और एसडीओ की मीटिंग लेने बैठे थे। इसी दौरान ब्रह्मा कॉलोनी, सेवा नगर व रुद्रा कॉलोनी के लोग वहां पानी की समस्या को लेकर आ धमके। कार्यालय में अंदर नहीं घुसने देने पर लोगों ने हंगामा कर दिया। इस वजह से अधिकारी भी बैठक के बीच में ही उठकर कार्यालय से बाहर आ गए। पब्लिक हेल्थ अधिकारी के एसडीओ जयभगवान चोपड़ा से भी महिलाएं उलझ बैठी और खूब खरी-खोटी सुनाई। अधिकारी बोले कि आज ही तबादला होकर आया हूं, मैं आपकी गली में आउंगा और फिर समाधान भी कराउंगा। मगर इस आश्वासन पर भी स्थानीय लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रह्मा कॉलोनी निवासी सरोज, भतेरी, इंद्रावती, नथिया, रोशनी, मोनू देवी के साथ आए वार्ड नंबर 19 के महिला पार्षद किरणबाला के पति अशोक जोगी ने बताया कि पिछले एक साल से इलाके की तीन कॉलोनियों के अंदर पेयजल समस्या बनी है। इससे पहले यहां तैनात पब्लिक हेल्थ विभाग के अधिकारियों ने ग्वार फैक्ट्री क्षेत्र के पीछे की तीन कॉलोनियों में लंबी पेयजल लाइन होने की वजह से तीन जगह नए वॉल्व व तीन टी लगवाने का आश्वासन दिया था, लेकिन काम आज तक नहीं हुआ। इस वजह से इन कॉलोनियों की 14 हजार घरों की आबादी पेयजल किल्लत व दूषित पानी की आपूर्ति की समस्या झेल रही है।
यूं बनी है समस्या
ग्वार फैक्टरी क्षेत्र के पीछे सेवा नगर, ब्रह्मा कॉलोनी व रुद्रा कॉलोनी का इलाका लगता है। इन तीनों ही कालोनियों का क्षेत्रफल काफी लंबा है। इनमें केवल एक ही पाइप लाइन से पानी की सप्लाई हो रही है। बीच में काफी अवैध कनेक्शन हैं, जिस वजह से पानी का प्रेशर टेल तक नहीं पहुंच पाता। कभी कभार मोटर पानी पाइप लाइन से खिंचती है तो दूषित पानी ही पहुंचता है। इसका समाधान के लिए लाइन में तीन जगह वाल्व व टी लगाए जाने थे।
ये बोले कॉलोनी वासी
हमारे घरों में तीन दिन में एक बार पानी की सप्लाई आती है। जो पानी सप्लाई में आता है वह भी काफी दूषित आ रहा है। जो पीने लायक तो दूर किसी कार्य में इस्तेमाल के लायक भी नहीं है। एक साल से कई बार पब्लिक हेल्थ दफ्तर आकर अधिकारियों से भी मिल चुके हैं, मगर हर बार केवल आश्वासन ही मिला है। पानी की दिक्कत से रोजमर्रा के कामकाज भी ठप पड़े हैं।
- सरोज, क्षेत्रवासी महिला
तीन दिन में एक बार पानी की सप्लाई आती है, मगर वो भी चंद मिनट के लिए, उसमें भी घर के अंदर बदबूदार पानी आ रहा है। इस पानी को पीने में इस्तेमाल नहीं कर सकते। इसलिए उन्हें दूर दराज से पीने का पानी लाना पड़ता है। मैं घर के कामकाज छोड़कर सरकारी दफ्तर में पानी की मांग को लेकर कई बार आ चुकी हूं, मगर कोई सुनवाई नहीं करता।
- भतेरी देवी, क्षेत्रवासी महिला
पिछले एक साल से तीन कॉलोनियों में पानी की समस्या बनीं है। इसको लेकर दस बार एसई से लेकर एसडीओ और जेई से मिल चुके हैं। इस समस्या का समाधान तब होगा तब इस इलाके की पेयजल लाइन में तीन नए वाल्व और तीन टी लगाई जाएगी।
-अशोक जोगी, महिला पार्षद पति
पानी आ नहीं रहा, समाधान हो नहीं रहा। इस कारण लोगों में रोष है। कोई भी अधिकारी ठीक से अपनी जिम्मेवारी नहीं निभाता, जो भी आता है, केवल आश्वासन के सहारे ही काम चलाता है, जबकि अधिकारी कॉलोनी का अवलोकन करके भी समाधान नहीं कर रहे हैं।
-मोनू देवी, स्थानीय महिला।
मैंने आज ही कार्यभार संभाला है। क्षेत्र के लोग उनसे पानी की समस्या लेकर मिले थे, वे खुद उस इलाके में जाकर पानी की समस्या का जायजा लेंगे और समाधान के लिए हर संभव कदम उठाएंगे। लोग उनकी बात सुनने को भी तैयार नहीं थे, ऐसा आक्रोश अक्सर लोगों में समस्या को लेकर हो जाता है।

- जयभगवान चोपड़ा, एसडीओ पब्लिक हेल्थ विभाग

साहब म्हारा के कसूर सै, पानी खातर खराब माटी हो री सैं थारै आगे हाथ जोड़ा सां समाधान करा दो.. पब्लिक ह

साहब म्हारा के कसूर सै, पानी खातर खराब माटी हो री सैं थारै आगे हाथ जोड़ा सां समाधान करा दो.. पब्लिक ह- फोटो : Bhiwani

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed