फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   People of the area got angry for not lifting the dead cow, blocked one hour on the highway of Dadri Gate area.

मृत गाय को नहीं उठाने से गुस्साएं क्षेत्र के लोगों ने लागया दादरी गेट क्षेत्र के हाइवे पर एक घंटा जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
People of the area got angry for not lifting the dead cow, blocked one hour on the highway of Dadri Gate area.
गाय की मौत के बाद दादरी गेट पर रोडजाम कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते गौसेवक व क्षेत्रवासी। - फोटो : Bhiwani
भिवानी। शहर के दादरी गेट गली नंबर पांच में बीमारी की वजह से रविवार सुबह दस बजे एक गाय की मौत हो गई। दोपहर बाद तक भी गाय के शव को उठाने कोई नहीं पहुंचा तो क्षेत्र के युवाओं ने दादरी गेट चौक पर दिल्ली-पिलानी नेशनल हाइवे 709ई पर जाम लगा दिया। मामले की सूचना पाकर डॉयल 112 की गाड़ी भी मौके पर पहुंची और युवाओं को समझा बुझाकर जाम को खुलवा ट्रैफिक बहाल कराया।
विज्ञापन

दादरी गेट क्षेत्र वासी दीपक बागड़ी, शिवा, विशाल, अमन, गौरव व साहिल ने बताया कि रविवार सुबह करीब दस बजे पेट में आफरा आने की वजह से एक गाय की मौत हो गई। बाद में जब वह मर गई तो उसे उठवाने के लिए भी इलाके के लोगों ने काफी बार नप कर्मचारियों व गो सेवकों से गुहार लगाई मगर किसी ने कोई सकारात्मक जवाब नहीं दिया। वार्ड के पार्षद ने भी नगर परिषद कार्यालय की छुट्टी होने और जेसीबी खराब होने की बात कही। इसके बाद क्षेत्र के लोग गाय की मौत व उसके अंतिम संस्कार नहीं कराए जाने से नाराज होकर एकत्रित हुए और युवाओं ने नेशनल हाईवे को जाम कर दिया। करीब एक घंटे तक युवाओं ने जाम लगाकर प्रशासन व नगर परिषद के खिलाफ नारेबाजी की। युवाओं का आरोप था कि लावारिस पशुओं व मृत पशुओं के लिए नगर परिषद के पास कोई व्यवस्था तक नहीं है।
विज्ञापन

डेढ़ माह से नप की दो जेसीबी पड़ी खराब
गो सेवक संजय परमार ने बताया कि नगर परिषद में दो जेसीबी मशीनें हैं, लेकिन पिछले डेढ़ माह से ये दोनों ही जेसीबी खराब होकर नप में खड़ी हैं। कई बार गो सेवकों के सामने मृत व लावारिस पशुओं के शवों को हटाने और उनका अंतिम संस्कार कराने में काफी दिक्कतें आ रही हैं। काफी बार नप अधिकारियों व प्रशासन से भी गुहार लगाई जा चुकी हैं, मगर बजट के अभाव में ये मशीनें खराब ही खड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निवर्तमान पार्षद ने कराई मृत गाय के अंतिम संस्कार की व्यवस्था
निवर्तमान पार्षद दलबीर छोटू ने मृत गाय के शव को हटवाने और उसके अंतिम संस्कार की व्यवस्था की जिम्मेदारी उठाई। उन्होंने मौके पर ट्रैक्टर भेजा, जिसमें युवाओं की मदद से मृत गाय को उसमें लोड किया और फिर उसका अंतिम संस्कार कराने के लिए ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed