फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   People of Punjab are not able to tolerate the development of Haryana: JP Dalal

हरियाणा के आगे बढ़ने से जलता है पंजाब: जेपी दलाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
People of Punjab are not able to tolerate the development of Haryana: JP Dalal
भिवानी। कृषि मंत्री जेपी दलाल ने दावा किया कि हरियाणा में विजेता जिला परिषद व पंचायत समिति के पार्षद भाजपा के हैं। साथ ही आरोप लगाया कि पंजाब के लोग हरियाणा के विकास को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे। वहीं, आम आदमी पार्टी को सबसे झूठा बताते हुए कहा कि आप का कोई भविष्य नहीं।
विज्ञापन

कृषि मंत्री जेपी दलाल सोमवार को भिवानी में अपने आवास पर जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। इस दौरान नवनिर्वाचित जिला पार्षद उनसे मिलने पहुंचे और मिठाई खिलाकर आशीर्वाद लिया। जेपी दलाल ने कहा जिला परिषद व पंचायत समिति के ज्यादातर विजेता पार्षद भाजपा के हैं। उन्होंने सभी विजेता व हारे हुए पार्षदों से तनातनी रखने की बजाय एक होकर गांवों का विकास करने की अपील की। वहीं, पंजाब के सभी राजनीतिक दलों द्वारा चंडीगढ़ पर अपना हक जताने पर पलटवार किया और कहा कि आज हरियाणा हर मामले में पंजाब से आगे निकल चुका है। पंजाब के लोग हरियाणा की तरक्की को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे। ऐसे में पंजाब के लोग हरियाणा के खिलाफ मानसिकता रखते हुए ऐसी गलत बयानबाजी कर रहे हैं। वहीं, गुजरात में भाजपा के घोषणा पत्र में छात्रों को फ़्री स्कूटी देने के वादे को विपक्ष द्वारा फ्री की रेवड़ी कल्चर से जोड़ने पर कहा कि सरकारी खजाने को देखते हुए जन कल्याण की योजना बनाना गलत नहीं। संसाधन न होने पर केवल चुनाव जीतने के लिए झूठी घोषणा करना गलत होता है।
विज्ञापन

कृषि मंत्री ने दिल्ली शराब घोटाले में सीबीआई द्वारा दायर चार्जशीट में मनीष सिसोदिया का नाम न होने पर कहा कि नाम आता तो आप कहते झूठा है। उन्होंने केजरीवाल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो लोग कोई सरकारी सुविधा न लेने का दावा करते थे वो आज हवाई जहाज लेकर चलते हैं और जेल में फाइव स्टार सुविधा ले रहे हैं। जेपी ने कहा कि आप झूठ बोलने वाली पार्टी है और इसका कोई भविष्य नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed