फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   people, house, construction

गरीबों के सिर पर नहीं छत, किस्त भुगतान के लिए एडीसी कार्यालय में धूल फांक रहीं 800 फाइलें

Fri, 21 Aug 2020 03:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 03:06 PM IST
विज्ञापन
people, house, construction
पीएमएवाई के तहत मकान की छत के इंतजार में पात्र परिवार। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : Bhiwani
साहब बारिश में सिर पर छत नहीं है, बीवी बच्चों को कहां लेकर जाऊं। आपकी मेहरबानी से किस्त का भुगतान हो जाए तो गरीब के सिर पर भी छत आ जाएगी। ये फरियाद लेकर इन दिनों सैकड़ों गरीब रोजाना ही नगर परिषद कार्यालय में चक्कर लगा रहे हैं। सिर्फ इतना ही नहीं नगर परिषद के तहत आने वाले कई कार्य जो शहर के विकास के लिए जरूरी हैं, अटके पड़े हैं और लोग फरियाद लेकर अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं। ऐसा लगता है कि कोरोना संक्रमण का सबसे ज्यादा असर नप पर ही पड़ा है।
विज्ञापन

दरअसल, शहरी दायरे में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 3811 गरीब लोगों के डेढ़ लाख से लेकर ढाई लाख रुपये सरकार से मंजूर हुए थे। जिसके करीब 12 करोड़ का बजट भी नप के समक्ष भेजा जा चुका है। लेकिन पिछले एक साल से किस्त अधर में लटकने की वजह से पुराने मकान तोड़कर नया आशियाना बनाने वाले किस्त भुगतान के इंतजार में खुले आसमान के नीचे बीवी बच्चों सहित बदहाली में पड़े हैं, जिनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। नगर परिषद में गरीबों के हक पर कुंडली जमाने की पड़ताल की गई तो पता चला कि कोरोना काल से पहले ही नगर परिषद कार्यालय में पीएमएवाई का काम देखने वाले कर्मचारी को वापस एडीसी कार्यालय में बुला लिया गया था, जबकि किस्त भुगतान का इंतजार कर रहे करीब 800 गरीब परिवारों की पीएमएवाई की फाइलें भी एडीसी कार्यालय में मंगवाई गई। तब से लेकर अब तक ये फाइलें एडीसी कार्यालय में ही धूल फांक रही हैं, जबकि बारिश के मौसम में गरीब के सिर पर छत तक नसीब नहीं हुई है।
विज्ञापन

कोट्स-
शहर के धानकान मोहल्ला वासी कमल ने बताया कि उसका करीब दो साल पहले पीएमएवाई में मकान पास हुआ था। मकान बनाने के लिए पहली किस्त भी देरी से मिली थी। पुराना मकान तुड़वा दिया। नींव भरी और खुद ही खर्च कर चारदीवारी भी बनाई, मगर छत डालने के लिए पिछले डेढ़ साल से चक्कर लगा रहा हूं, कभी अधिकारी नहीं मिलते तो कभी पद खाली होने का हवाला दिया जाता। अभी तक बकाया किस्त नहीं मिली है। पूरा परिवार बारिश के मौसम में तिरपाल के नीचे ही रहने पर मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बावड़ीगेट क्षेत्रवासी महिला नीरज ने बताया कि पीएमएवाई की सूची में उसका मकान निर्माण का ढाई लाख मंजूर हुआ था। मकान तुड़वा दिया, ब्याज पर पैसे लेकर नींव भरी, मगर एक भी किस्त का भुगतान नहीं हुआ। अधिकारियों से बात की तो केवल आश्वासन दिए गए कि पैसे जल्द मिल जाएंगे। अब फाइल ही एडीसी कार्यालय में भेजी हैं, वहां पर कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। गरीब आदमी हैं, सिर पर छत नहीं, ब्याज की रकम चुकाने में ही पूरी मेहनत का पैसा भी जा रहा है।
चंद्रगिरी स्कूल के सामने धनकान मोहल्ला क्षेत्रवासी सीमा ने बताया कि पीएमएवाई की सूची में नाम आने के बाद उसे पुराना मकान तोड़ने के लिए बोला था। पिछले डेढ़ साल से मकान तोड़कर बैठे हैं, नींव तक भरने के लिए पैसा नहीं मिला। अब पूरा परिवार किराये पर रह रहा है। घर की जगह कोरा मैदान पड़ा है। कोई अधिकारी उनकी सुध लेने नहीं आता। कार्यालय में चक्कर लगाकर भी थक चुके हैं, कोई सही से जवाब तक नहीं देता।

वर्जन-
मैं भिवानी का लिंक ऑफिसर हूं। जो बहुत ही जरूरी काम है, केवल उसी का निपटान कर रहा हूं। फिलहाल चरखी दादरी में हूं। ऑफिस में देखकर ही बता पाऊंगा कि पीएमएवाई किस्त भुगतान में आखिर दिक्कत कहां आ रही है। लाइट खराब का मामला भी संज्ञान में नहीं है।
- मनोज यादव, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed