{"_id":"61439a638ebc3ef2c0715261","slug":"people-can-not-want-to-take-second-corona-vaccine-bhiwani-news-hsr6118984183","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना नियंत्रित होने पर बढ़ी लापरवाही, दूसरा टीका लगवाने से बच रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना नियंत्रित होने पर बढ़ी लापरवाही, दूसरा टीका लगवाने से बच रहे लोग
विज्ञापन
जहरगिरी आश्रम में वैक्सीन लगातीं स्वास्थ्य कर्मी। विज्ञप्ति
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। जिले में शत प्रतिशत टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्य विभाग बड़े स्तर पर टीकाकरण करवा रहा है। वहीं कोरोना नियंत्रित होने पर कुछ लोग लापरवाही बरतने लगे हैं। स्वास्थ्य विभाग की जांच में सामने आया है कि जिले में ज्यादातर लोग तो दूसरी डोज लगवाने से बच रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने तय लक्ष्य में से 74 फीसदी लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई है। इनमें से महज 24 फीसदी ने ही दूसरी डोज लगाई है, बाकी के लोग समय अवधि पूरी होने के बावजूद भी डोज नहीं लगवा रहे।
स्वास्थ्य विभाग की टीम लोगों की इस लापरवाही को दूर करने में जुटी है। लोगों को कोरोना के खतरे और वैक्सीन के फायदे के बारे में बताया जा रहा है। साथ ही लोगों को यह भी जानकारी दी जा रही है कि शहर और जिले में कहां-कहां स्थायी टीकाकरण केंद्र हैं। जिले में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 852473 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा है।
14 फीसदी युवाओं ने लगवाई दूसरी डोज
स्वास्थ्य विभाग ने जिले में 852473 लोगों को डोज लगाने का लक्ष्य लिया था, जिनमें से 762157 को डोज लगाई गई है। इनमें से 74 फीसदी यानी 575670 को पहली और महज 24 फीसदी यानी 186487 को दूसरी डोज लगी है। वही 18-44 आयु वर्ग के युवाओं में 75 फीसदी यानी 341926 को पहली और महज 14 फीसदी यानी 3780 को दूसरी डोज लगवाई है। इसी प्रकार 45 से 60 आयु वर्ग के लाभार्थियों में 66 फीसदी यानी 122045 को पहली और 31 फीसदी यानी 58359 को दूसरी डोज लगी है।
विज्ञापन
वैक्सीनेशन जरूरी
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से वैक्सीनेशन अभियान जारी है। पिछले कुछ दिनों से सामने आया कि काफी लोग दूसरी डोज लगवाने से बच रहे हैं। यह बहुत बड़ी लापरवाही है। कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन जरूरी है। आमजन से अपील है कि समय पर टीकाकरण करवाएं।
- डॉ. आशीष सांगवान, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, नागरिक अस्पताल।