फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   People blocked the Hansi-Bhiwani road demanding justice in the dispute

Bhiwani News: झगड़े में न्याय की मांग को लेकर लोगों ने हांसी-भिवानी मार्ग पर लगाया जाम

Mon, 28 Aug 2023 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 28 Aug 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
People blocked the Hansi-Bhiwani road demanding justice in the dispute
भिवानी: बवानी खेड़ा के हांसी चुंगी पर जाम लगते वार्ड नंबर दो के निवासी। 
बवानीखेड़ा। कस्बा बवानी खेड़ा के वार्ड-2 में दो समुदायों के बीच बीती रात हुए झगड़े के मामले को लेकर एक पक्ष के लोग न्याय की मांग को लेकर रविवार दोपहर बाद क़स्बे के हांसी चुंगी पर बैठ गए और रोड जाम कर दिया। गुस्साए लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की। जाम लगने से दोनों और वाहनों की लंबी कतारें लग गई। करीब आधे घंटे बाद बवानीखेड़ा थाना प्रभारी श्रीभगवान यादव मौके पर पहुंचे और लोगों को जाम हटाने के लिए समझाया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मामले की लिखित में शिकायत करें, पुलिस उनके साथ है। थाना प्रभारी ने बताया कि झगड़े के मामले में पुलिस निरंतर बस्ती में गश्त लगा रही है। थाना प्रभारी के समझाने के बाद लोगों ने जाम खोल दिया। इसके बाद थाना परिसर पुलिस को लिखित शिकायत दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड- 2 में देर रात दो पक्ष में झगड़ा हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस रात को ही मौके पर पहुंची। इसके बाद रविवार सुबह भी दोनों पक्षों में झगड़े का माहौल बन गया। रविवार दोपहर बाद एक पक्ष के लोगों ने न्याय की मांग को लेकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


वार्ड-2 में दो पक्षों में झगड़ा हो गया था। उन्होंने झगड़े की आशंका को देखते हुए वहां पर पुलिस राइडर को भी गश्त के लिए छोड़ दिया है। बस्ती में फिलहाल पूर्णतया शांति है और किसी के साथ भी अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी मिलेगा, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-निरीक्षक श्रीभगवान, प्रभारी, बवानीखेड़ा पुलिस थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed