फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Pavement sunk in the rain, no way left even for fire brigede

बारिश में धंस गई फुटपाथ, दमकल की गाडिय़ों के लिए भी नहीं बचा रास्ता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Pavement sunk in the rain, no way left even for fire brigede
जिला दमकल कार्यालय के आगे धसी फुटपाथ की वजह से दमकल की गाड़ियां भी बाहर नहीं निकल पा रही हैं। संवा? - फोटो : Bhiwani
भिवानी। बारिश में शहर के कई फुटपाथ धंस गए हैं। झंकार रोड स्थित हरियाणा अग्निशमन एवं आपात कालीन सेवाएं कार्यालय के मुख्य गेट पर भी फुटपाथ धंसने की वजह से गहरा गड्ढा बन गया है। इस वजह से दमकल की गाड़ियों के निकलने के लिए रास्ता नहीं बचा है।
विज्ञापन

करीब चार माह पहले ही दमकल कार्यालय के सामने बरसाती पानी की निकासी के लिए बड़ी पाइपलाइन डाली गई थी। दो दिन तक हुई लगातार बारिश से अब फुटपाथ धंस चुका है। यही हाल शहर के कई हिस्सों का है। भीम स्टेडियम रोड का फुटपाथ भी कई जगह से धंसा है। स्टेडियम रोड स्थित सीआईए कार्यालय के आसपास की फुटपाथ और मुख्य सड़क धंस गई है। सड़क और फुटपाथ धंसने से हादसे की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

बारिश की वजह से शहर के कई हिस्सों में फुटपाथ के नीचे की मिट्टी खिसकने लगी है। कई जगह गहरी खाई बन गई हैं। हरियाणा अग्निशमन एवं आपात कालीन सेवाएं कार्यालय के मुख्य गेट के आगे भी जमीन धंसने से गहरा गड्ढा बना है, जिसमें बांस की डंडी डालकर उसकी गहराई दिखाते हुए कर्मचारी ने बताया कि यह गड्ढा करीब पांच फीट गहरा है। अगर इसके ऊपर से दमकल की गाड़ी गुजरी तो इसमेें फंस जाएगी। फुटपाथ धंसने के बाद दमकल गाड़ियों के लिए निकलने का रास्ता भी नहीं बचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाइप डालने के बाद ऊपर लगा डाले ब्लॉक
अमरूत योजना के तहत अधिकतर हिस्से में बरसाती पानी की निकासी के लिए बड़े पाइप डाले गए हैं। कई जगह तो मुख्य सड़कें तोड़कर लाइन की क्रॉसिंग दी गई है, जबकि अधिकतर लाइन फुटपाथ के नीचे ही डाली गई है। इन पाइपों को जमीन के नीचे डालने के बाद ऊपर से ब्लाक लगाए गए हैं। मगर बारिश के बाद अब ब्लॉक के नीचे की मिट्टी खिसक चुकी है, जिसके बाद कई हिस्सों में फुटपाथ ही गहरे गड्ढों में तबदील हो चुके हैं, जिसकी सुध लेने वाला भी कोई नहीं है।
रात के समय हादसों का अंदेशा
जिन हिस्सों में फुटपाथ धंसे हैं, वहां पर ठीक से स्ट्रीट लाइट का भी कोई प्रबंध नहीं है। ऐसे में रात के अंधेरे में इन जगहों पर हादसों का अंदेशा भी बना हुआ है। शहर के फुटपाथ के रखरखाव का जिम्मा नगर परिषद अधीन है, जबकि नेशनल हाईवे के दायरे में आने वाले फुटपाथ नेशनल अथॉरिटी के दायरे में आते हैं।

फुटपाथ को जल्द दुरुस्त कराया जाएगा
अमरूत योजना का जहां पर भी काम हुआ है, वहां पर संबंधित एजेंसियों द्वारा ही उस हिस्से को दुरुस्त कराया जाएगा, क्योंकि विभाग उनके समक्ष राशि पहले ही जमा करा चुका है। बारिश से क्षतिग्रस्त नगर परिषद के दायरे में आने वाले फुटपाथ को जल्द दुरुस्त कराया जाएगा।
-संजय यादव, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed