फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Passengers are suffering due to cancellation of trains from Bhiwani to Rewari, Delhi, Chandigarh

Bhiwani News: भिवानी से रेवाड़ी, दिल्ली, चंडीगढ़ रूट की ट्रेनें रद्द होने से यात्री हो रहे परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Dec 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
Passengers are suffering due to cancellation of trains from Bhiwani to Rewari, Delhi, Chandigarh
भिवानी रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। रेवाड़ी और चंडीगढ़ रूट की तरफ जाने वाली कुछ रेलों की सेवाएं आंशिक रूप से बंद होने के कारण इन रूट के यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बंद की गई रेलों से प्रतिदिन करीब 2000 यात्री अपने गंतव्य तक पहुंचते थे। अधिकारियों का कहना है कि कुछ ट्रेनों का आवागमन 22 दिसंबर तक बाधित रहेगा।
विज्ञापन

दरअसल, दिल्ली रूट पर पटेल नगर के समीप मरम्मत कार्य चलने के कारण मेरठ कैंट से श्रीगंगानगर जाने वाली (14030) और तिलकब्रिज से सिरसा जाने वाली (14085) ट्रेन की सेवाएं 21 दिसंबर तक रद्द रहेगी। वहीं श्रीगंगानगर से दिल्ली जाने वाली (14029) और सिरसा से तिलकब्रिज जाने वाली (14086) ट्रेन की सेवाएं 22 दिसंबर तक रद्द रहेगी। इसके अलावा 14737 तिलकब्रिज एक्सप्रेस वाया रोहतक की सेवाएं भी 21 दिसंबर तक रद्द रहेंगी। वहीं 14796 एकता एक्सप्रेस भिवानी से चंडीगढ़ की सेवाएं भी 21 दिसंबर तक बाधित रहेगी।
विज्ञापन

रूट अनुसार यात्रियों की जानकारी
बंद की गई रेलों से करीब प्रतिदिन दो हजार यात्री अपने सफर तय करते थे। बंद की गई एकता एक्सप्रेस से करीब 500 यात्री अपनी सफर चंडीगढ़ या अन्य स्टेशनों तक तय करते थे। वहीं, हिसार से चलकर भिवानी होते हुए दिल्ली की तरफ जाने वाली तिलकब्रिज एक्सप्रेस और श्रीगंगानगर ट्रेन भी प्रभावित होने से हजारों दैनिक व अन्य यात्रियों को परेशानी को सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैं दिल्ली की प्राइवेट कंपनी में जॉब रहता हूं। रोजाना सुबह और शाम की ट्रेन में सफर करने से कम किराया लगता है। अब ट्रेन बंद हो गई है तो बस में जाना पड़ता है। बस में किराया और समय दोनों ही अधिक लगते हैं।
- नरेश कुमार, यात्री।
सप्ताह में दो दिन रेवाड़ी जाना पड़ता है। अब रेवाड़ी जाने वाली एक ट्रेन बंद हो गई है तो ऐसे में दूसरी ट्रेनों में काफी भीड़ रहती है। कई बार सफर करने के लिए बस का सहारा लेना पड़ता है, जिसका किराया भी ज्यादा है।

- विष्णु शर्मा, यात्री।
पटेल नगर स्टेशन पर रेलवे की तरफ से काम किया जा रहा है। जिसके कारण कुछ रेलों की सेवाएं 21 या 22 दिसंबर तक आंशिक रूप से रद्द कर दी गई है। इसके बाद रेल सेवाएं फिर से शुरू कर दी जाएगी।
-जीके गुप्ता, रेलवे स्टेशन अधीक्षक, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed