फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Paper leaked again in class 10th Social Science exam, Hodal Center exam canceled

Bhiwani News: दसवीं के सामाजिक विज्ञान परीक्षा में फिर लीक हुआ पेपर, होडल केंद्र की परीक्षा रद्द

Tue, 26 Mar 2024 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 26 Mar 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Paper leaked again in class 10th Social Science exam, Hodal Center exam canceled
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं के सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा में एक बार फिर पेपर सोशल मीडिया पर लीक हो गया। इसकी सूचना मिलने के बाद बोर्ड प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए होडल परीक्षा केंद्र एक की सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा को रद्द कर दिया। वहीं परीक्षा ड्यूटी में कोताही बरतने पर दो पर्यवेक्षकों को भी रिलीव किया है।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की मंगलवार को प्रदेशभर में 1,393 परीक्षा केंद्रों पर दसवीं शैक्षिक व मुक्त विद्यालय की सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। शिक्षा बोर्ड के विभिन्न उड़नदस्तों ने निरीक्षण कर 49 नकल के मामले दर्ज किए। दसवीं की परीक्षा में 3,08,071 परीक्षार्थी शामिल हुए। उन्होंने बताया कि बुधवार को प्रदेशभर के 1,079 परीक्षा केंद्रों पर बारहवीं शैक्षिक व मुक्त विद्यालय के गणित विषय की परीक्षा में 54,365 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

हरियाणा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने बताया कि उनके उड़नदस्ते ने जींद एवं बोर्ड सचिव के उड़नदस्ते ने रेवाड़ी के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। डॉ यादव ने बताया कि पलवल के उप मंडल होडल से सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा का प्रश्न पत्र आउट होने की सूचना प्राप्त होने पर तुरंत कार्रवाई करते हुए बोर्ड के उड़नदस्ते ने उपमंडल होडल के परीक्षा केंद्र सरस्वती व.मा.वि. होडल-14 (बी-1) पर पहुंचकर एल्फा न्यूमेरिक कोड, क्यूआर कोड व हिडन फीचर की सहायता से पेपर वायरल करने वालों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उड़नदस्ते ने जांच संबंधित परीक्षार्थी, पर्यवेक्षक व फोटो खींचने वाले बाहरी व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है। जबकि संबंधित पर्यवेक्षक को परीक्षा ड्यूटी में कोताही बरतने पर ड्यूटी से रिलीव कर दिया है। इस केंद्र पर मंगलवार को संचालित हुई सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा को भी रद्द कर दिया है। इसके अतिरिक्त परीक्षा केंद्र रावमावि नूंह-03 पर नियुक्त केंद्र अधीक्षक ने पर्यवेक्षक सुखबीर पीआरटी राप्रा पाठशाला बाबूपुर (नूंह) को परीक्षा ड्यूटी में कोताही बरतने के कारण परीक्षा ड्यूटी से कार्यभार मुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed