{"_id":"689a214cbaf11ddd160158d9","slug":"pain-echoed-in-the-hearing-of-the-womens-commission-reprimanded-the-police-for-being-lax-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-138115-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: महिला आयोग की सुनवाई में गूंजा दर्द, पुलिस को ढिलाई बरतने पर लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: महिला आयोग की सुनवाई में गूंजा दर्द, पुलिस को ढिलाई बरतने पर लगाई फटकार
Tue, 12 Aug 2025 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 12 Aug 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
पंचायत भवन में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनतीं राष्ट्रीय महिला आयोग की अ
भिवानी। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने सोमवार को भिवानी में आयोजित जन संवाद में तीन जिलों भिवानी, चरखी दादरी और झज्जर की 35 पीड़ित महिलाओं की शिकायतें सुनीं। जनसुनवाई के दौरान उन्होंने एक पीड़ित शिक्षिका के मामले में पुलिस की लापरवाही पर कड़ी फटकार लगाई और 24 घंटे में आरोपी पति का मोबाइल जब्त कर एफएसएल जांच के आदेश दिए। वहीं तीन तलाक खत्म करने और महिला आरक्षण बिल की खुलकर सराहना की।
पंचायत भवन में हुए जनसुनवाई कार्यक्रम में भिवानी से 19 और दादरी व झज्जर से आठ-आठ पीड़ित महिलाएं पहुंचीं। पुलिस व जिला प्रशासन के सभी वरिष्ठ अधिकारी और हर केस के जांच अधिकारी मौजूद रहे। रहाटकर ने कहा कि घरेलू हिंसा, यौन शोषण और मातृत्व अवकाश के मामले आयोग के पास अधिक आते हैं। जो महिलाएं सीधे आयोग तक नहीं पहुंच पातीं उनके लिए समय-समय पर जन संवाद कार्यक्रम आयोजित कर आयोग उनके द्वार पहुंचता है।
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली के नजदीक और बड़ा राज्य होने के कारण उत्तर प्रदेश से सबसे अधिक केस आते हैं। कथावाचक अनिरुद्ध आचार्य व प्रेमानंद के महिलाओं को लेकर विवादित बयानों पर उन्होंने सीधा जवाब देने से बचते हुए कहा कि पहले देखना होगा उन्होंने क्या और किस संदर्भ में कहा। लिव-इन रिलेशन में रहने वालों को सामाजिक मर्यादा का ध्यान रखने की नसीहत देते हुए उन्होंने कहा कि लव मैरिज में कानूनी रूप से बालिग जोड़े अपनी मर्जी से शादी कर सकते हैं लेकिन माता-पिता की सहमति लेना भावनात्मक और सामाजिक दृष्टि से भी सही है। मुस्लिम महिलाओं के हित में हलाला प्रथा खत्म करने की जरूरत पर भी जोर दिया।
विज्ञापन
रहाटकर ने कहा कि महिला आरक्षण बिल लागू होने से महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ेगा और उन्हें राजनीतिक नेतृत्व का अवसर मिलेगा। इस मौके पर हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया, डीसी साहिल गुप्ता, सीपी झज्जर डॉ. राजश्री, आईजी रोहतक रेंज वाई. पूर्ण कुमार, प्रवर पुलिस अधीक्षक भिवानी मनबीर सिंह, एडीसी डॉ. मुनीष नागपाल, एसडीएम दादरी योगेश सैनी और एसडीएम झज्जर अंकित चोकसी मौजूद रहे।
शिक्षिका ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए
जनसुनवाई के दौरान एक पीड़ित शिक्षिका ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उसने बताया कि पति के खिलाफ यौन उत्पीड़न और घरेलू हिंसा की शिकायत देने के डेढ़ माह बाद पुलिस ने केस दर्ज किया और फिर ढाई माह बाद मेडिकल कराया। इस पर रहाटकर ने जांच अधिकारी और पुलिस कप्तान को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि एक महिला अधिकारी होकर जांच में ढिलाई बरतना गंभीर है। उन्होंने आदेश दिया कि 24 घंटे में आरोपी पति का मोबाइल जब्त कर एफएसएल जांच कराई जाए और पीड़िता को जल्द न्याय मिले। पीड़िता का पति पुलिस विभाग में अधिकारी है।