{"_id":"5e4ed3028ebc3ef2a3502eb9","slug":"overload-two-arrested-sdm-bhiwani-news-rtk543292530","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरलोड वाहनों को बचाने के लिए तीन व्हाट्सअप ग्रुपों पर चल रहा खेल, एसडीएम ने पकड़े दो युवक तो हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरलोड वाहनों को बचाने के लिए तीन व्हाट्सअप ग्रुपों पर चल रहा खेल, एसडीएम ने पकड़े दो युवक तो हुआ खुलासा
विज्ञापन
तोशाम एसडीएम के पास खड़े एसडीएम की लोकेशन देने वाले दो युवक, पुलिस व एसडीएम रिडर धर्मबीर सिंह।
- फोटो : Bhiwani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओवरलोड वाहनों को चालान से बचाने के लिए एसडीएम, आरटीए की रेकी की जाती है और उनकी पल-पल की जानकारी दी जाती है। इसके लिए तीन व्हाट्सअप ग्रुप बनाए हुए हैं, जिनके 600 से अधिक सदस्य है। एसडीएम तोशाम की रेकी कर रहे दो युवकों को स्वयं पकड़ लिया। जबकि एक युवक भागने में कामयाब रहा। पकड़े गए युवकों से पूरे खेल का खुलासा हुआ। पूरे हरियाणा में इस गिरोह का नेटवर्क फैला हुआ है। व्हाट्सअप ग्रुपों में तोशाम, रोहतक, गुरुग्राम, करनाल, कैथल आदि स्थानों के अफसरों की लोकेशन की जानकारी दी हुई है।
एसडीएम संदीप कुमार ने बताया कि वीरवार को प्रात: छह बजे तोशाम-जुई मार्ग पर वह खनन कार्य में लगे ओवर लोडिंग वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने ओवर लोडिंग में संलिप्त पाए गए ट्रकों को भी पकड़ा। चेकिंग के दौरान प्रदेश में खनन कार्य से ओवर लोडिंग वाहनों की लोकेशन देने वाली एक गाड़ी को भी जब्त किया गया। लोकेशन की सूचना देने वाली गाड़ी को रुकवाया तब उसमें तीन व्यक्ति सवार थे। जिसमें से एक भागने में कामयाब हो गया। पकड़े गए दोनों व्यक्ति भिवानी जिला के हैं जिनमें एक प्रवीन गांव हड़ौदी से और संदीप गांव ढाणीमाहू का निवासी है। इनके मोबाइल फोन में तीन ग्रुप ओवर लोड भाईचारा, सब भाई और दादरी पीके बने हैं। इन ग्रुप के माध्यम से खनन कार्य में लगे वाहनों को सूचना दी जाती थी। एसडीएम ने बताया कि इस गिरोह के माध्यम से सूचना मिलने के बाद ट्रक, डंपर चालक सड़क किनारे अपने वाहन को खड़ा करके भाग जाते हैं। सरकारी अधिकारियों की गाड़ी की लोकेशन मिलने से ओवरलोड वाहन चालक प्रदेश भर में लाखों रुपये की राशि के राजस्व का नुकसान कर रहे हैं। उनके निवास स्थान के नजदीक भी एक गाड़ी खड़ी रहती थी, जो शायद इस गिरोह से जुड़ी हुई थी। लोकेशन की सूचना देने वाले दोनों व्यक्ति और उनसे प्राप्त मोबाइल फोन थाना तोशाम को सौंप दिए गए हैं। एसएचओ द्वारा लोकेशन की सूचना देने वाले गाड़ी को जब्त करके 16 हजार रुपये का चालान किया गया है।
प्रत्येक गाड़ी से वसूलते हैं दो से तीन हजार
ओवरलोड वाहनों को आरटीए, एसडीएम, व खनन अधिकारियों के लोकेशन की जानकारी के बदले प्रत्येक गाड़ी से दो से तीन हजार रुपये वसूलते हैं। अधिकारियों की लोकेशन के लिए ये लोग अधिकारियों की कोठी के आस-पास गाड़ी खड़ी रखते हैं व एक गाड़ी अधिकारियों की गाड़ी के पीछे रखते है।
विज्ञापन
एक मोबाइल में तीन ग्रुप
एक मोबाइल में ओवरलोड भाईचारा, सभी भाई, पीके दादरी तीन ग्रुप हैं। प्रत्येक ग्रुप में 250 से अधिक सदस्य हैं। एक ग्रुप के 10 एडमिन है तो बाकी दो ग्रुपों में तीन से चार एडमिन हैं जिनकी देखरेख में ग्रुप चलाए जा रहे हैं। इन ग्रुपों के माध्यम से दादरी, तोशाम, बेरी, झज्जर, रोहतक, छुछकवास, कैथल सहित हरियाणा के सभी जगहों के आरटीए खनन अधिकारी व एसडीएम आदि की लोकेशन साझा की जा रही हैं। लोकेशन मिलने के बाद ओवरलोड वाहन को तुरंत रोककर चालान कटने से बचा लिया जाता है।
ग्रुपों में रिकार्डिंग के जरिए दी थी ये जानकारी
- तोशाम एसडीएम की गाड़ी बताईयों भाई।
तोशाम एसडीएम की गाड़ी 1111 नंबर जुई रोड पर फुल स्पीड में 4452 के पीछे है। गाड़ियां नै रुकवा लियो। चेकिंग पर है तोशाम एसडीएम की गाड़ी।
- तरावड़ी के पास चेकिंग है रुकवा लियो भाई।
- बेरी अपडेट करियों कोन सै भाई नै बेरा हो तो।
- दादरी की अपडेट करियों भाई।
- दादरी ओके है भाई ओके जानदे।
-दादरी आरटीए ऑफिस के आगे खड़ी है, इसके आगै कै न ले जाईए बाकी कितै कै ले जाइए। दादरी ओके नहीं है।
- झज्जर की बताइयो भाई। झज्जर-छुछकवास की किसे भाई नै बेरा हो तो करियो अपडेट। झज्जर गाड़ी पकड़ ली हैं।
- करनाल में चेकिंग है।
- कैथल से करनाल रोड पर सै भाई सै अपना-अपना माल सेफ कर लियो।

व्ट्सएप ग्रुप जिसके माध्यम से आडियों रिकार्डिं के जरिए लोकेशन भेजी जा रही हैं।- फोटो : Bhiwani