{"_id":"6aef72e564e8ae7f070c0814","slug":"orders-issued-to-shut-down-all-mining-and-stone-crushing-operations-in-the-district-due-to-rising-pollution-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-159777-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: प्रदूषण बढ़ने पर जिले में सभी माइनिंग और स्टोन क्रशर बंद करने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: प्रदूषण बढ़ने पर जिले में सभी माइनिंग और स्टोन क्रशर बंद करने के आदेश
विज्ञापन
भिवानी के रेलवे जंक्शन पर छाया स्मॉग।
- फोटो : भिवानी के रेलवे जंक्शन पर छाया स्मॉग।
भिवानी। जिले में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंचने के बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सभी माइनिंग और स्टोन क्रशर इकाइयों को तत्काल बंद करने के आदेश दिए हैं। भिवानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 307 दर्ज किया गया है वहीं धूल उड़ाने वाले निर्माण और तोड़फोड़ कार्यों पर भी 20 नवंबर तक प्रतिबंध लगाया गया है।
त्योहारों का सीजन चरम पर है लेकिन आतिशबाजी शुरू होने से पहले ही जिले की आबोहवा बिगड़ गई है। हवा में घुले स्मॉग और धूल-धुएं के कणों से आंखों में जलन, गले में खराश और सांस संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं। सुबह और शाम सड़कों पर धुंध व प्रदूषण की मोटी परत छाई रहती है जिससे दृश्यता भी प्रभावित हो रही है। ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (ग्रेप) लागू होने और प्रशासनिक दावों के बावजूद धूल नियंत्रण के उपायों का खास असर नजर नहीं आ रहा।
हवा में घुला जहर, रेड जोन में पहुंचा एक्यूआई
बीते कुछ दिनों से तापमान में गिरावट और हवा की धीमी गति के कारण प्रदूषण की स्थिति गंभीर हो गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार जिले का एक्यूआई 307 तक पहुंच गया है जो बेहद खराब श्रेणी में आता है। दिवाली और अन्य आयोजनों में आतिशबाजी से पहले ही हवा की गुणवत्ता इतनी खराब है। यदि हवा की रफ्तार में सुधार नहीं हुआ और पटाखों का धुआं भी इसमें शामिल हो गया तो एक्यूआई 400 के पार पहुंचकर गंभीर प्लस श्रेणी में जा सकता है।
विज्ञापन
ग्रेप-3 के आदेश कागजों तक सीमित, सड़कों पर उड़ रही धूल
बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने ग्रेप-3 के नियम लागू कर दिए हैं। इसके तहत निर्माण और तोड़फोड़ कार्यों पर सख्त पाबंदी, सड़कों पर पानी का छिड़काव तथा धूल उड़ाने वाली गतिविधियों पर रोक के निर्देश हैं। इसके बावजूद शहर और आसपास के क्षेत्रों में इनका प्रभावी पालन नहीं हो रहा। हांसी रोड, रोहतक रोड और विकास नगर में सड़कों के किनारे धूल के ढेर लगे हैं। भारी वाहनों के गुजरने से उड़ने वाली धूल हवा में मिलकर प्रदूषण बढ़ा रही है।
ग्रेप-3 लागू होने के बावजूद कई निजी और व्यावसायिक निर्माण कार्यों में सुरक्षा तिरपाल लगाने या पानी का छिड़काव करने जैसे उपाय नहीं किए जा रहे हैं। शहर के बाहरी हिस्सों और ग्रामीण क्षेत्रों में खुले में सूखा कचरा, प्लास्टिक और पराली जलाने की छिटपुट घटनाएं भी धुएं का स्तर बढ़ा रही हैं।
जिले में सभी स्टोन क्रशर और माइनिंग बंद करने के निर्देश
हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के भिवानी क्षेत्रीय कार्यालय ने सख्त कदम उठाते हुए जिले में संचालित सभी स्टोन क्रशर, माइनिंग (खनन) और इससे जुड़ी गतिविधियों को तत्काल प्रभाव से बंद करने के निर्देश जारी किए हैं। क्षेत्रीय अधिकारी अजीत सिंह ने बताया कि पूरे एनसीआर में प्रदूषण रोकने के लिए संशोधित ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान का चरण-3 लागू किया गया है। इसके तहत चरण-1 और चरण-2 के प्रतिबंध पहले से लागू हैं, जबकि अब चरण-3 के तहत सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।
अवहेलना करने पर होगी कानूनी कार्रवाई
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जिले की सभी स्टोन क्रशर और माइनिंग इकाइयों को अपने प्लांट तत्काल बंद करने की चेतावनी दी है। आदेशों का उल्लंघन कर कोई भी इकाई संचालित मिली तो उसके खिलाफ कानून के तहत सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी और भारी जुर्माना लगाया जाएगा।
धूल उड़ाने वाले निर्माण और तोड़फोड़ कार्यों पर 20 नवंबर तक पाबंदी
हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के भिवानी क्षेत्रीय अधिकारी अजीत सिंह ने जिले में धूल पैदा करने वाले सभी तोड़फोड़ और खुले में होने वाले निर्माण कार्यों पर 20 नवंबर तक प्रतिबंध लगा दिया है। प्रशासन ने इन आदेशों को अत्यंत आवश्यक श्रेणी में रखते हुए पुलिस, प्रशासन, लोक निर्माण विभाग, बिजली निगम, नेशनल हाईवे, वन विभाग और नगर परिषद सहित भिवानी, तोशाम, लोहारू व सिवानी के सभी आला अधिकारियों को सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं।
इन परियोजनाओं पर रहेगी रोक
आदेश के दायरे में धूल उड़ाने वाली सभी रैखिक सार्वजनिक बुनियादी ढांचा परियोजनाएं भी शामिल हैं। इनमें राजमार्ग और सड़कें, ओवरब्रिज, बिजली पारेषण लाइनें, पाइपलाइन बिछाने तथा दूरसंचार से जुड़े कार्य शामिल हैं।
सभी विभागों के प्रमुख अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले ठेकेदारों, निर्माण एजेंसियों और संबंधित पक्षों को तुरंत प्रतिबंध के निर्देश जारी करें। 20 नवंबर तक प्रतिबंधित निर्माण या तोड़फोड़ की गतिविधि करते हुए कोई भी पाया गया तो उसके खिलाफ आयोग के नियमों के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। - अजीत सिंह, क्षेत्रीय अधिकारी, जिला प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, भिवानी
अस्पतालों में बढ़े मरीज, सांस और दमा रोगियों की परेशानी बढ़ी
बिगड़ती आबोहवा का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी दिखने लगा है। जिला नागरिक अस्पताल सहित निजी क्लीनिकों और अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। हवा में मौजूद धूल और रासायनिक कणों के संपर्क में आने से वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को आंखों में तेज जलन, लालिमा और पानी बहने की शिकायत हो रही है। सांस के पुराने मरीजों, बुजुर्गों और दमा पीड़ितों को सांस लेने में तकलीफ, लगातार खांसी और घबराहट का सामना करना पड़ रहा है।
सामान्य रोग विशेषज्ञ डॉ. यतिन गुप्ता ने बताया कि सुबह की सैर पर निकलने वाले बुजुर्गों और स्कूल जाने वाले बच्चों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। जहरीली हवा में बिना मास्क बाहर निकलने से फेफड़ों को नुकसान पहुंच सकता है। वायु गुणवत्ता में सुधार होने तक लोग बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें और एन-95 मास्क का इस्तेमाल करें। आंखों को ठंडे पानी से बार-बार धोएं और पर्याप्त पानी पीएं, ताकि शरीर से विषैले तत्व बाहर निकल सकें।
वायु गुणवत्ता सूचकांक का वर्गीकरण
0 - 50 : अच्छा
51 - 100 : संतोषजनक
101 - 200 : मध्यम
201 - 300 : खराब
301 - 400 : बेहद खराब
401 - 500 : गंभीर