{"_id":"675f394a91588d04080add54","slug":"opposition-to-granting-bail-to-two-accused-of-murdering-a-doctor-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-127142-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: प्रशिक्षु महिला डॉक्टर को न्याय दिलाया जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: प्रशिक्षु महिला डॉक्टर को न्याय दिलाया जाए
Mon, 16 Dec 2024 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 16 Dec 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
तोशाम। ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन जिला कमेटी भिवानी की बैठक शनिवार को पंचायत घर तोशाम में आयोजित की गई। इसमें आरजी कर मेडिकल कॉलेज कोलकाता में दुष्कर्म के बाद प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की हत्या के दो आरोपियों को जमानत देने पर घोर विरोध जताया गया। गुलाब सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास कर प्रशिक्षु महिला डॉक्टर को पूर्ण न्याय दिलाने की मांग की गई।
जिला प्रधान कामरेड रोहतास सिंह सैनी ने बताया कि पश्चिम बंगाल में हुई इस घटना में संदीप घोष और अभिजीत मंडल के खिलाफ कई सबूत उपलब्ध हैं। इसके बावजूद केंद्र सरकार और राज्य सरकार की मिलीभगत के कारण सीबीआई ने उनके खिलाफ ठोस आरोपपत्र दाखिल नहीं किया। यह न्याय प्रक्रिया का सरासर दुरुपयोग है।
एडवोकेट बस्तीराम ने एमएसपी की कानूनी गारंटी देने, बिजली बिल 2023 रद्द करवाने, प्रीपेड मीटर योजना रद्द करने, बुढ़ापा पेंशन 10,000 रुपये लागू करवाने, सभी गरीब किसान-मजदूरों के कर्ज माफ करवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि किसानों की बकाया मांग मनवाने के लिए 25 फरवरी 2025 को चंडीगढ़ में प्रस्तावित प्रदर्शन में भिवानी से हजारों किसान शामिल होंगे।
विज्ञापन
बैठक में खनौरी सीमा पर किसानों के साथ ज्यादती पर भी संगठन ने विरोध जताया गया। वक्ताओं ने सरकार से किसानों की बकाया मांग पूरी कराने की मांग की। क्रांतिकारी किसान नेता चौधरी अजीत सिंह का जन्मदिन 23 फरवरी को मनाने की भी तैयारी की गई। बैठक में फूलचंद दूल्हेड़ी, सुरेंद्र सिंह, सतवीर सिंह नेहरा, बहादुर सिंह, प्रेमपाल बादल वाला, अशोक बागनवाला, महेंद्र सिंह कटारिया, सुभाष चंद्र फोरमैन आदि मौजूद रहे।