फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Opposition to 'Agneepath', youth protested by blocking the road

‘अग्निपथ’ का विरोध, गांव तालू में सड़क जाम कर युवाओं ने जताया विरोध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Opposition to 'Agneepath', youth protested by blocking the road
बस स्टैंड पर बसों में बैठते यात्री। - फोटो : Bhiwani
भिवानी। केंद्र सरकार की सेना भर्ती को लेकर बनाई अग्निपथ योजना को लेकर युवाओं में विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार सुबह भी भिवानी-जींद मुख्य मार्ग पर गांव तालू के युवाओं ने सड़क पर जाम लगा दिया और नारेबाजी कर विरोध जताया। जिसकी वजह से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

भिवानी-जींद मुख्य मार्ग पर शनिवार सुबह गांव तालू में युवाओं ने मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया और केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध जमकर नारेबाजी की। युवाओं का कहना था कि सेना भर्ती के लिए वे कई सालों से तैयारी कर रहे हैं, लेकिन सरकार ने सेना में चार साल सेवा देने की योजना बनाकर इसे युवाओं का ही मजाक बना दिया। वे केंद्र सरकार से नियमित सेना भर्ती की मांग कर रहे हैं। वहीं जाम की सूचना पाकर सदर पुलिस थाना की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत जाम को खुलवा दिया। अग्निपथ योजना के विरोध में युवाओं का विरोध लगातार बढ़ रहा है। इसी के चलते दूसरे जिलों में भी धरने प्रदर्शन हो रहे हैं। इसी को लेकर शनिवार सुबह भिवानी बस स्टैंड से चली गई बसें बीच रास्ते में ही फंस गई। इनमें भिवानी से जींद का एक चक्कर भी मिस हो गया। जबकि शनिवार सुबह साढ़े सात बजे भिवानी बस स्टैंड से सीकर के लिए गई रोडवेज बस झुंझुनू में लगे जाम में फंस गई। इसी तरह चंडीगढ़ से भिवानी लौट रही बस भी गोहाना के जाम में फंस गई। इसी तरह भिवानी बस स्टैंड से सुबह साढ़े चार बजे मथुरा के लिए निकली बस पलवल में लगे जाम में बीच रास्ते में ही फंस गई। इन बसों में भिवानी से गंतव्य के लिए रवाना हुए सैकड़ों यात्री बीच सफर में फंस गए। वहीं भिवानी बस स्टैंड पर भी जाम की वजह से कई घंटों तक मुसाफिरों को बसों का इंतजार करना पड़ा। रोडवेज के अधिकारियों का कहना है कि कोई भी रूट फिलहाल बंद नहीं है। लेकिन जाम की वजह से कई रूटों पर चल रही बस सेवाएं प्रभावित जरूर हो रही हैं। डिपो महाप्रबंधक गुलाब सिंह दूहन ने बताया कि भिवानी से जींद रूट पर एक चक्कर मिस हुआ है। वहीं कई बसें भिवानी बस स्टैंड से निकलने के बाद बीच रास्तों में जाम की वजह से फंस गई। जिन्हें किसी दूसरे रास्ते से निकाला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed