{"_id":"69419113108f7e35b6077baa","slug":"operation-hotspot-domination-527-search-operations-conducted-in-15-days-272-suspects-apprehended-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-143987-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: 15 दिन में 527 जांच अभियान, 272 आरोपी पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: 15 दिन में 527 जांच अभियान, 272 आरोपी पकड़े
Tue, 16 Dec 2025 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 16 Dec 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) सुमित कुमार के निर्देशानुसार जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन चलाया जा रहा है। जिला पुलिस की ओर से बीते 15 दिनों में 527 सघन जांच अभियान चलाए गए। इस दौरान नशा, शराब, जुआ और आपराधिक गतिविधियों से जुड़े हॉटस्पॉट एवं संदिग्ध स्थानों को चिह्नित कर प्रभावी कार्रवाई की गई।
अभियान के तहत कुल 37 अभियोग दर्ज किए गए, जबकि 272 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान एक हिंसक अपराधी द्वारा अवैध रूप से अर्जित संपत्ति को अटैच करवाने की प्रक्रिया भी अमल में लाई गई।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना क्राइम शाखा के इंचार्ज को अन्य राज्यों से प्राप्त दो इंटेलिजेंस सूचनाएं भी साझा की गईं। वहीं, विभिन्न मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे 27 हिंसक अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया है। इसके अतिरिक्त पुलिस ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए 460 जरूरतमंद व्यक्तियों की सहायता भी की।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
जानें...क्या-क्या बरामद किया पुलिस ने
अभियान के दौरान 17 किलो 300 ग्राम डोडा पोस्त, 162 ग्राम अफीम, अवैध शराब के तहत 20 बीयर, 9 बोतल अंग्रेजी शराब, 453 बोतल देसी शराब, 40 बोतल अवैध हथकढ़ शराब तथा 200 लीटर लाहन की बरामदगी हुई। जुआ खेलने व खिलाने वालों से 1 लाख 41 हजार 590 रुपये नकद, अवैध हथियारों में 5 अवैध पिस्तौल व 8 कारतूस, जबकि अन्य बरामदगी में 2 मोबाइल फोन, 1 कार, 1 कैंटर वाहन तथा 1 ई-रिक्शा पुलिस ने कब्जे में लिया।