फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Only saints can erase the account of karma: Kanwar Saheb

कर्म का लेखा केवल संत ही मिटा सकते हैं : कंवर साहेब

Tue, 07 Oct 2025 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 07 Oct 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Only saints can erase the account of karma: Kanwar Saheb
गांव दिनोद स्थित राधास्वामी आश्रम में प्रवचन देते कंवर महाराज। आयोजक

विज्ञापन
भिवानी। संत कंवर साहेब ने गांव दिनोद स्थित राधास्वामी आश्रम में साध-संगत को फरमाते हुए कहा कि कर्म का लेखा केवल संत ही मिटा सकते हैं। उन्होंने बताया कि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से रामचंद्र के जीवन चरित्र को जन-जन तक पहुंचाया और उनकी बाणी ऐसी अमिट छाप छोड़ गई कि युग परिवर्तनों के बाद भी राम की मर्यादाएं आज भी हमारे जीवन को आदर्श देती हैं।
महाराज ने कहा कि महापुरुषों को परमात्मा के तुल्य माना गया है और उनके द्वारा रचित बाणी को दिव्य बाणी कहा जाता है। जब संत धरती पर आते हैं तो जीवों को चेताते हैं कि यह दुनिया एक सराय की भांति है जिसमें हम सब अपने कर्मों का भार उतारने आते हैं। कर्म का कर्जा चुकाए बिना आत्मा का आवागमन नहीं होता और अगली योनी का निर्धारण भी यही करता है।
विज्ञापन

महाराज कंवर साहेब ने बताया कि जो लोग माया के चकाचौंध में अंधे होकर संतों की बाणी को अनदेखा कर देते हैं वे काल के भंवर में फंसे रहते हैं। संत कभी किसी को दुख या कष्ट नहीं देते, उन्होंने हमेशा प्रेम और भक्ति का मार्ग प्रशस्त किया। भक्ति बिना लग्न के संभव नहीं है, और जो सच्चे मन से लग्न रखता है, वही परमात्मा के रस को प्राप्त कर पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सबसे महान कार्य है नाम का दान। नाम दान के महत्व को केवल वही समझ सकता है जो राम की सच्ची भक्ति को जानता है। संत सतगुरु ज्ञान की चोट मारते हैं, और इस चोट के सामने जो टिक जाता है, वही सच्ची कीमत पाता है। भक्ति कभी पाखंड की नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed