फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Only five feet of water filled in the new water tank, there will be trouble in regular supply

नए वाटर टैंक में भरा सिर्फ पांच फुट पानी, नियमित आपूर्ति में आएगी परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Only five feet of water filled in the new water tank, there will be trouble in regular supply
पेयजल किल्लत को लेकर रोष जताते दादरी गेट क्षेत्रवासी। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। गर्मी के कहर में जलसंकट शहरवासियों की मुसीबत बढ़ा रहा है। पुराने जलघर के नए वाटर टैंक में सिर्फ पांच फुट पानी ही भरा गया है। इससे पुराने शहर को नियमित पेयजल आपूर्ति में परेशानी आएगी। शहर में प्रतिदिन 52 एमएलडी पानी सप्लाई किया जा रहा है, जबकि मांग 75 एमएलडी की है।
विज्ञापन

शहर की आबादी बढ़ने के साथ जल संचय संसाधन भी बढ़ाए गए, मगर समय पर चालू नहीं होने से इनका लाभ भी नहीं मिल पा रहा है। कई बाहरी कॉलोनियों में तो एक पखवाड़े से गंभीर जल संकट बना है। वहीं कई जगहों पर पानी के टैंकरों पर पेयजल व्यवस्था आ टिकी है।
विज्ञापन

हनुमान गेट बर्फ फैक्टरी कुम्हारों का मोहल्ला क्षेत्र में कई दिनों से गंभीर जल संकट बना हुआ है। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि सप्लाई में भी गंदा पानी आ रहा है। इसकी वजह से गर्मी के मौसम में जल जनित बीमारियों के संक्रमण का खतरा भी बना है। वहीं, दादरी रोड की कई कॉलोनियों में टेल तक घरों में पानी ही नहीं पहुंच रहा है। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि मुख्य गली में पेयजल लाइन है, लेकिन इससे निकलने वाली अन्य गलियों में पानी की कोई लाइन नहीं डाली गई है। इसकी वजह से करीब आधा किलोमीटर तक पाइप डालकर पेयजल लाइन घरों तक लाई गई है, जिसमें पानी की बूंद नहीं आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दस दिन से नहीं आया नलों में पानी
दादरी रोड की सूर्या नगर कॉलोनी निवासी जोरावर अली, मोहम्मद अली, शिकंदर, आनंद, बंटी अली, आमिर खान, संजय, रौनक, अफसाना, रुकसाना, ने बताया कि दस दिनों से कॉलोनी के कई घरों में पानी नहीं आ रहा है। पानी कभी कभार आता है तो गंदा आता है, जिसे पीना तो दूर किसी कार्य में इस्तेमाल लायक भी नहीं होता। कई बार शिकायतें दी, मगर कोई समाधान नहीं हुआ है।
क्या कहते हैं क्षेत्रवासी
हमारे क्षेत्र में सीवर की नई लाइन डाली गई है, मगर पेयजल समस्या का अभी कोई समाधान नहीं हुआ है। कुम्हारों के मोहल्ले में गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। इसकी कई बार शिकायतें दी गईं, मगर आज तक कोई समाधान नहीं हुआ।
-पूनम, कुम्हारों का मोहल्ला निवासी।
हर बार गर्मी में गंभीर जल संकट गहरा जाता है। पानी के महंगे टैंकर से पानी खरीदकर पी रहे हैं। सप्लाई में आने वाला पानी भी गंदा है। अधिकारी शिकायतों के बावजूद कोई सुध नहीं ले रहे हैं। गर्मी में हलक सूखता है तो दूर से पानी लाने में भी पसीना आ रहा है। हमारी किसी को परवाह नहीं है। हम अपने ही हाल पर हैं।
-रवीना, कुम्हारों का मोहल्ला वासी।
गर्मी में पानी कब आता है और कब चला जाता है, किसी को पता नहीं चलता। पानी के इंतजार में रात-रात भर जागते हैं। मगर फिर भी सप्लाई कभी दस मिनट तो कभी 15 मिनट आने के बाद बंद हो जाती है। ज्यादा देर नल चलाया तो फिर गंदा पानी आने लगता है। हमारी समस्या का जल्द समाधान कराया जाए।
-रीना, दादरी रोड वासी।
टेल तक लगने वाले घरों में पानी का संकट बना है। पानी को लेकर काफी मारामारी चल रही है। हमारी मांग है कि जल्द हमारी समस्या का समाधान कराया जाए। गर्मी में पीने का पानी तो हमारा मौलिक अधिकार है। इसके लिए भी हमें अधिकारियों की चौखट पर गुहार लगाने पर मजबूर होना पड़ रहा है।

-मुकेश कुमार, हनुमान गेट क्षेत्रवासी।
पानी कम मिला
पुराने जलघर में बने नए टैंक में सिर्फ पांच फुट पानी ही भरा गया है। काफी कम नहरी पानी मिला है। अगर जलघर के टैंकों को अतिरिक्त पानी नहीं मिलता है तो गर्मी में पेयजल सप्लाई सुचारु रखने में काफी दिक्कतें आएंगी। रोजाना 52 एमएलडी पानी आपूर्ति में दिया जा रहा है।
-प्रवीण जांगड़ा, एसडीओ, शहरी पेयजल शाखा
पब्लिक हेल्थ विभाग भिवानी।

वार्ड नंबर 25 कुम्हारों के मोहल्ले में हो रही दूषित पेयजल की सप्लाई दिखातीं महिलाएं। संवाद

वार्ड नंबर 25 कुम्हारों के मोहल्ले में हो रही दूषित पेयजल की सप्लाई दिखातीं महिलाएं। संवाद- फोटो : Bhiwani

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed