{"_id":"6106e56a8ebc3e83f1684b72","slug":"only-brother-of-two-sisters-dies-in-truck-collision-bhiwani-news-hsr607767398","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से दो बहनों के इकलौते भाई की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से दो बहनों के इकलौते भाई की मौत
विज्ञापन
तोशाम (भिवानी)। तोशाम-बवानीखेड़ा मार्ग पर बाईपास के नजदीक ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। वह अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
रोहतक जिले के समर गोपालपुर निवासी सुनील(25) रविवार को मोटसाइकिल से गांव पटौदी में अपनी बहन को लेने आ रहा था। इस दौरान बवानीखेड़ा से तोशाम आते समय तोशाम से करीबन 5 किलोमीटर पीछे सुनील ट्रक की चपेट में आ गया। ट्रक की चपेट में आने से नीचे गिरने पर सुनील ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चचेरे भाई की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
दो बहनों का अकेला भाई था सुनील
सुनील दो बहनों का अकेला व मंझला भाई था। सुनील की दोनों बहनों की शादी क्षेत्र के गांव पटौदी में की हुई है। रविवार को छोटी बहन संगीता को लेने के लिए सुनील गांव पटौदी आ रहा था। संगीता सुनील का इंतजार कर रही थी। सुनील के जीजा पटौदी निवासी संदीप ने बताया कि सुनील अपनी छोटी बहन को लेने आ रहा था। लेकिन कुदरत को कुछ ओर ही मंजूर था और रास्ते में यह अनहोनी हो गई।
विज्ञापन
सालभर भी नहीं हुआ शादी को
सुनील के जीजा संदीप ने बताया कि सुनील की शादी को 7-8 माह ही हुए हैं। अभी तो पूरा परिवार खुशियां ही मना रहा था। लेकिन इस हादसे के बाद परिवार की सारी खुशियां मातम में बदल गई। परिवार के सारे सपने टूट गए हैं। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है।
गांव पटौदी के पास गाड़ी का संतुलन बिगड़ने से व्यक्ति की मौत
वहीं गांव पटौदी के पास हुए अन्य हादसे में गाड़ी का संतुलन बिगड़ने से चालक करीबन 55 वर्षीय सतीश की मौत हो गई है। सतीश उत्तर प्रदेश के जिला बागपत का रहने वाला था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई थी।
बवानी खेड़ा मार्ग पर हुए हादसे में समर गोपालपुर निवासी सुनील की मौत हुई है। मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि संतुलन बिगड़ने से गांव पटौदी के पास ब्रेजा गाड़ी के चालक करीबन 55 वर्षीय सतीश की मौत हो गई है। सतीश उतर प्रदेश के जिला बागपत का रहने वाला था और गोगामेड़ी से लौट रहा था। पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है।
जयसिंह, थाना प्रभारी, तोशाम