फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Online auctions were held for shops in the new vegetable market in Bahal, with 13 shops sold.

Bhiwani News: बहल की नई सब्जी मंडी में बनी दुकानों की हुई ऑनलाइन बोली, 13 दुकानें बिकीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Dec 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Online auctions were held for shops in the new vegetable market in Bahal, with 13 shops sold.
बहल। हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड की ओर से कस्बे की अनाज मंडी परिसर में बनी नई सब्जी मंडी में निर्मित दुकानों की ऑनलाइन बोली कराई गई। इस प्रक्रिया में कुल 14 दुकानों की बिक्री प्रस्तावित थी लेकिन एक दुकान के लिए किसी भी बोलीदाता ने रुचि नहीं दिखाई। ऐसे में कुल 13 दुकानों की बिक्री हो सकी। बोली के दौरान तीन दुकानों की कीमत 70 लाख रुपये से अधिक रही जिससे नीलामी प्रक्रिया खासा आकर्षक बनी रही।
विज्ञापन

शुक्रवार को निर्धारित दिन पर ऑनलाइन नीलामी शुरू होते ही बोलीदाताओं में प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। बड़ी दुकानों के लिए सबसे ऊंची बोलियां लगीं। दुकान नंबर एक की बोली 80 लाख 81 हजार रुपये पर छूटी। इसके अलावा दुकान नंबर पांच 71 लाख 12 हजार रुपये, दुकान नंबर 11 की बोली 71 लाख 2 हजार रुपये पर जाकर बंद हुई। अन्य बड़ी दुकानों में दुकान नंबर तीन 66 लाख 62 हजार रुपये, दुकान नंबर चार 67 लाख 32 हजार रुपये, दुकान नंबर नौ 64 लाख 22 हजार रुपये तथा दुकान नंबर 10 की बोली 70 लाख 52 हजार रुपये रही।
विज्ञापन

छोटी दुकानों में दुकान नंबर 27 की बोली सबसे अधिक 50 लाख 26 हजार रुपये रही। इसके बाद दुकान नंबर 28 की बोली 50 लाख 6 हजार रुपये पर छूटी। इसके अलावा कॉर्नर की छोटी दुकान नंबर 21 की बोली 44 लाख 46 हजार रुपये, दुकान नंबर 24 की 48 लाख 36 हजार रुपये, दुकान नंबर 25 की 48 लाख 46 हजार रुपये तथा दुकान नंबर 29 की बोली 44 लाख 6 हजार रुपये रही। दुकान नंबर 23 के लिए किसी भी व्यक्ति ने बोली नहीं लगाई जिस कारण यह दुकान बिना बिकी रह गई। बोली प्रक्रिया में भाग लेने वाले प्रत्येक बोलीदाता को कृषि विपणन बोर्ड की शर्तों के अनुसार रजिस्ट्रेशन के बाद 2 लाख 50 हजार रुपये की राशि प्रतिभूति के रूप में जमा करवानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुल 38 दुकानें बनी हैं बहल की सब्जी मंडी में
बहल की नई अनाज मंडी परिसर में निर्मित सब्जी मंडी में कुल 38 दुकानें बनाई गई हैं। इनमें 20 बड़ी दुकानें 20 बाई 50 फीट आकार की हैं जबकि 18 दुकानें 15 बाई 37.5 फीट आकार की बनाई गई हैं। इन दुकानों में से शुक्रवार को 14 दुकानों की बिक्री प्रस्तावित थी। इनमें एक दुकान की बोली नहीं लग सकी जबकि 13 दुकानों को बोलीदाताओं ने खरीद लिया। छोटी दुकानों के लिए 13 लाख 96 हजार रुपये रिजर्व प्राइस तय किया गया था जबकि बड़ी दुकानों का रिजर्व प्राइस 24 लाख 82 हजार रुपये रखा गया था। वहीं कॉर्नर की छोटी दुकान के लिए 15 लाख 36 हजार रुपये तथा बड़ी कॉर्नर दुकान के लिए 27 लाख 31 हजार रुपये रिजर्व प्राइस निर्धारित किया गया था।


मंडी में 13 दुकानों की कराई गई बोली
मार्केट कमेटी चेयरमैन रवि महमिया और सचिव सुनील हुड्डा ने बताया कि शुक्रवार को कुल 13 दुकानों की बिक्री की गई है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले पूर्व मंत्री जेपी दलाल के समक्ष लोगों ने सब्जी मंडी में बनी दुकानों की बोली जल्द करवाने का आग्रह किया था। इस पर पूर्व मंत्री ने संबंधित अधिकारियों से बातचीत की थी जिसके बाद नीलामी प्रक्रिया संपन्न कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed