फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   One kilometer long tricolor will hoist in Bhiwani

भिवानी में लहराएगा एक किलोमीटर लंबा तिरंगा : संधू

Sun, 28 Apr 2024 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 28 Apr 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
One kilometer long tricolor will hoist in Bhiwani
शहीद भगत सिंह युवा ब्रिगेड के सदस्यों के साथ भगत सिंह के पौत्र यादवेंद्र सिंह संधू। 
भिवानी। आने वाले कुछ दिनों में भिवानी में विश्व रिकॉर्ड बनने जा रहा है। यह बात शहीद भगत सिंह युवा ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं शहीद भगत सिंह के पौत्र यादवेंद्र सिंह संधू ने कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि जल्द ही भिवानी में शहीद भगत सिंह युवा ब्रिगेड के नेतृत्व में मेरी शान तिरंगा नाम से एक किलोमीटर का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहराया जाएगा जो शहर के सभी मुख्य चौराहों से होकर गुजरेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस रिकॉर्ड को बनाने में स्कूल, कॉलेज एवं एवं सामाजिक संस्थाओं का भी साथ लिया जाएगा। इस तरह के कार्यक्रम से युवाओं को शहीद भगत सिंह के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा मिलेगी। यादवेंद्र सिंह ने कहा कि उनकी सरकार से मांग है कि शहीद भगत सिंह को राष्ट्रपुत्र का दर्जा और सभी शहीदों की वैधानिक सूची जारी की जाए। इस अवसर पर रीतिक वधवा, सामाजिक कार्यकर्ता जवाहर मिताथलिया, मलखान शेखावत, सुनील चौहान, कुलदीप तंवर देवा, रमेश चौधरी सहित अनेक शहीद भगत सिंह ब्रिगेड के सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed