फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   one die, corona positive, pgi, cancer patient

कोराना से जिले में 5वीं मौत, भैणी ठाकरान के बुजुर्ग ने तोड़ा दम

Thu, 16 Jul 2020 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
one die, corona positive, pgi, cancer patient
डोर टू डोर लोगों के स्वास्थ्य की जांच करतीं स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : Bhiwani
जिले में कोरोना से पीड़ित बुजुर्ग की पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई। हालांकि बुजुर्ग कैंसर से भी पीड़ित था और उसका उपचार चल रहा था। बुजुर्ग भैणी ठाकरान गांव का रहने वाला था। जिले में अब तक 696 कोरोना पॉजिटिव सामने आ चुके हैं। जिनमें 580 ठीक हो चुके हैं और एक्टिव केस 110 है। पांच कोरोना पॉजिटिव की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

भिवानी में वीरवार को कोरोना पॉजिटिव पांचवें व्यक्ति की मौत हो गई। भैणी ठाकरान वासी करीब 75 वर्षीय व्यक्ति को चार जुलाई को तकलीफ हुई। जिसके बाद उन्हें पीजीआई रोहतक ले जाया गया। जहां उनका कोरोना टेस्ट भी हुआ। सात जुलाई को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उन्हें पीजीआई के ही ट्रॉमा सेंटर में दाखिल किया गया। जहां उपचार के दौरान बुधवार को उनकी मौत हो गई। पीजीआई में ही अंतिम संस्कार किया गया। सात जुलाई को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुजुर्ग के गांव में स्क्रीनिंग अभियान चलाया था और संपर्क में आए 33 लोगों के सैंपल जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेजे थे। जहां उनकी रिपोर्ट निगेटिव मिली।
विज्ञापन

कब-कब हुई पॉजिटिव की मृत्यु
- 15 जून : ट्रांसपोर्टर के यहां काम करने वाले पाथरवाली के 36 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव युवक की अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। युवक नोएडा से 13 जून को अपने गांव आया था। 14 जून को उसकी कोर1ोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

- 17 जून : बड़ेसरा गांव की करीब 60 वर्षीय महिला की अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हुई। महिला लंबे समय से दिल्ली में रह रही थी और तबीयत बिगड़ने उन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां उनका कोरोना सैंपल पॉजिटिव मिला। वहीं उपचार के दौरान उनकी मौत हुई।
- 19 जून : पतराम गेट क्षेत्र से कोरोना पॉजिटिव सर्राफा व्यापारी का निधन। उन्हें हार्ट संबंधित समस्याएं भी थी और लंबे समय से इलाज चल रहा था।
- पांच जुलाई : नाथुवास में 45 वर्षीय व्यक्ति की पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हुई। व्यक्ति की गुर्दे खराब होने, सांस लेनेमें तकलीफ संबंधित समस्या भी थी।
- 15 जुलाई : भैणी ठाकरान वासी करीब 75 वर्षीय व्यक्ति की पीजीआई में उपचार क जनौरान मौतस्त्रत्त् हुई। वह कैंसर से भी पीड़ित थे।
46 ने जीती कोरोना से जंग
जुलाई माह की शुरूआत से लगातार बढ़ रहे कोरोना केसों के खतरे के बीच वीरवार को राहतभरी खबर आई। वीरवार को 46 ने कोरोना वायरस को मात दी। जिन्हें डिस्चार्ज किया गया। अब तक जिलेमें 580 लोग कोरोना को मात दे चुके है। वहीं बुधवार रात आए सात कोरोना पॉजिटिव की हिस्ट्री तलाशने में स्वास्थ्य विभाग की टीम जुटी रही। जिले में अब 696 कोरोना पॉजिटिव है। जिनमें एक्टिव केस 110 है। वीरवार को भी 300 सैंपल जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेजे गए।
जिला में बुधवार रात को सामने आए सात कोरोना पॉजिटिव केस में कृष्णा कॉलोनी से दो, मारुति शोरूम, हालुवास गेट, रिवाड़ीखेड़ा, दिनोदगेट चौकी के पास से, औद्योगिक थाना से एक-एक पॉजिटिव शामिल है।
ये नए कोरोना पॉजिटिव केस आए सामने
- अकाउंटेंट मिला पॉजिटिव : हालुवास गांव में 23 वर्षीय युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह घर से ही अकाउंटेंट का कार्य करता है। उनकी कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है।
- अकाउंटेंट और बुटिक संचालिका मिली पॉजिटिव : कृष्णा कॉलोनी में दो की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 32 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है, जो कि हैदराबाद की निजी कंपनी में अकाउंटेंट का कार्य करता है। वह पिछले डेढ़ महीने से भिवानी है। वह पहले से आए कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आया है। 25 वर्षीय युवती जो कि बुटिक का कार्य करती है कि रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह भी कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आई है।
- सेल्स एक्जीक्यूटिव मिला पॉजिटिव : एक मारुति शोरूम भिवानी से 23 वर्षीय युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह मारुति शोरूम में सेल्स एग्जीक्यूटिव का कार्य करता है । वह गांव बामला में रह रहा है। मारुति शोरूम में इसका पब्लिक डिलिंग का कार्य है।
- रिवाड़ीखेड़ा का व्यक्ति मिला पॉजिटिव : रिवाड़ी खेड़ा से 34 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह इंदिरा गांधी एयरपोर्ट दिल्ली में कार्य करता है। वह अब न्यू बस स्टैंड के सामने गेस्ट हाउस में है।
- टाईफाइड पीञड़ित मिला पॉजिटिव : दिनोद गेट पुलिस चौकी के नजदीक से एक 36 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह पिछले दो महीने से घर पर ही है। पिछले तीन महीने से टाइफाइड से पीड़ित है, उनकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है।
- चोर मिला पॉजिटिव : औद्योगिक थाना पुलिस की ओर से पकड़ा गया एक 38 वर्षीय चोर कोरोना पॉजिटिव मिला है। उसे 13 जुलाई को पकड़ा गया था। उसकी कोंट रोड पर टायर रिपेयरिंग की दुकान है।

वर्जन -
वीरवार को 46 कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिसके बाद उन्हें डिस्चार्ज किया गया है। अब तक जिले में 696 कोरोना पॉजिटिव सामने आ चुके है। जिनमें से 580 ठीक हो चुके है। अब जिले में 110 एक्टिव केस है। लोग अभी सावधानी रखे और मास्क नियमित रूप से लगाए। बार-बार हाथ धोते रहे और सामुदायिक दूरी का ध्यान रखे।
- डॉ. जितेंद्र कादयान, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed