फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   One and a half lakh rupees stolen from the donation box of the temple of Mansarbas and Ladiawali.

Bhiwani News: मनसरबास व लाडियावाली के मंदिर के दानपात्र से डेढ़ लाख रुपये चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
One and a half lakh rupees stolen from the donation box of the temple of Mansarbas and Ladiawali.
सीसीटीवी में कैद आरोपी।
कैरू। शुक्रवार रात चोरों ने गांव मनसरबास और लाडियावाली के मंदिरों को निशाना बनाते हुए दानपात्रों से नकदी चोरी कर ली जबकि धारवानबास मंदिर में चोरी करने में वे असफल रहे। वहीं गांव शिमली बास के मंदिर से चोर एक हजार रुपये निकालकर फरार हो गए।
विज्ञापन

गांव मनसरबास स्थित बाबा चांदी गिरि मंदिर में दो नकाबपोश चोर घुसे और बाबा की प्रतिमा के पास रखे दानपात्र को निशाना बनाया। दोनों चोरों ने बारी-बारी से दानपात्र तोड़कर उसमें से करीब एक से डेढ़ लाख रुपये की नकदी निकालकर बैग में डाल ली और फरार हो गए। सुबह जब पुजारी सूरज भारती पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे तो मंदिर में सामान बिखरा हुआ मिला और दानपात्र टूटा पड़ा था।
विज्ञापन

जांच करने पर पता चला कि दानपात्र में चढ़ाई गई राशि भी गायब है। पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना मिलने पर कैरू पुलिस चौकी प्रभारी राजेश कुमार मौके पर पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मंदिर पुजारी सूरज भारती के बयान पर मुख्य सिपाही अजय द्वारा प्राथमिकी दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार गांव लाडियावाली स्थित बालाजी मंदिर में चोर दानपात्र से करीब 15 से 20 हजार रुपये निकालकर बाइक से फरार हो गए। इसके बाद धारवानबास गांव के दादी गौरी मंदिर में भी चोरी का प्रयास किया गया लेकिन पास में सो रहे व्यक्ति के जागने पर चोर वहां से भाग गए। वहीं गांव शिमली बास के मंदिर से दानपात्र में रखे करीब एक हजार रुपये चोरी कर लिए गए। लाडियावाली मंदिर के पुजारी पिंकू ने भी पुलिस को शिकायत दी है। कैरू चौकी प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि सभी घटनास्थलों का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed