फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   One accused was arrested in the case of cutting the hand and foot of an elderly person after entering the house.

घर में घुसकर बुजुर्ग का हाथ व पैर काटने के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Nov 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
One accused was arrested in the case of cutting the hand and foot of an elderly person after entering the house.
भिवानी। सीआईए स्टाफ द्वितीय ने गांव गारनपुरा खुर्द निवासी एक बुजुर्ग के घर में घुसकर हाथ व पैर काटने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करके एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते उसने वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी के पास से पुलिस ने एक लोहे का दरात बरामद किया है। आरोपी की पहचान गारनपुरा खुर्द निवासी विक्रम उर्फ बाबा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गत 29 अक्तूबर को गारनपुरा खुर्द निवासी संजीव ने तोशाम थाना में शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके पिता को रंजिश के चलते आरोपियों ने हत्या करने के मकसद से हाथ व पैर काट दिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया था। इसी कड़ी में कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टाफ द्वितीय के सहायक उप निरीक्षक कृष्ण कुमार ने पिंजोखरा से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करके एक दिन का रिमांड पर लिया गया है। जबकि पुलिस अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed