फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   One accused arrested for fraudulently getting paper in commando recruitment

कमांडो भर्ती में धोखाधड़ी से पेपर कराने का एक आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
One accused arrested for fraudulently getting paper in commando recruitment
भिवानी। शहर थाना पुलिस ने हरियाणा पुलिस कमांडो भर्ती में पैसे लेकर धोखाधड़ी से पेपर कराने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

शहर थाना पुलिस एसएचओ को सुरक्षा एजेंट ने शिकायत दी थी। जिसमें उसने बताया था कि नागरिक अस्पताल के आसपास एक गिरोह सक्रिय है, जो केंद्रीय व हरियाणा व केंद्रीय भर्तियों में पैसे लेकर परीक्षा पास कराते हैं। इस संबंध में पुलिस ने धोखाधड़ी की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। शहर थाना पुलिस के अंतर्गत आने वाले अनाज मंडी पुलिस चौकी के इंचार्ज राधेश्याम ने अपनी टीम के साथ एक आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर हासिल किया। जिसकी पहचान कमल सिंह वासी जुलाना जींद के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दो दिन का रिमांड लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी कमल ने बताया कि भर्ती के दौरान असल अभ्यार्थी की जगह फर्जी परीक्षार्थी के परीक्षा केंद्र में बायोमीट्रिक का मिलान किया करता था। पुलिस इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के भी प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed