फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   On the pretext of asking the address, Baba took away the youth's gold chain

पता पूछने का झांसा देकर बाबा ले उड़ा युवक की सोने की चेन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
On the pretext of asking the address, Baba took away the youth's gold chain
भिवानी। भिवानी-रोहतक मुख्य मार्ग पर गांव बामला के समीप कार में सवार एक बाबा ने पता पूछने का झांसा देकर एक युवक की सोने की चेन पर हाथ साफ कर डाला। युवक ने मामले की शिकायत सदर पुलिस को दी। पुलिस ने इस संबंध में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सदर पुलिस को दी शिकायत में गांव बामला द्वितीय निवासी 18 वर्षीय मनीष ने बताया कि वह एक कंप्यूटर कोचिंग सेंटर का छात्र है। गत 18 सितंबर को अपनी बाइक पर भिवानी से गांव लौट रहा था। जब वह अपने गांव बामला के समीप पहुंचा तो भिवानी की तरफ से एक सफेद रंग की कार उसके समीप से गुजरी और गाड़ी के चालक सीट पर बैठे व्यक्ति ने शीशे से बाहर हाथ निकालकर उसकी बाइक को रोकने का इशारा किया। इसके बाद उसने अपनी बाइक रोक दी। कार में सवार एक व्यक्ति ने उससे बाबा बालकनाथ का पता पूछा, जब युवक उसे पता बताने लगा तो गाड़ी को एक बाबा चला रहा था। बाबा ने उससे दस रुपये मांगे। उसने दस रुपये बाबा को दे दिए। बाबा ने नोट पर पानी छिड़का और उसे वापस लौटा दिया। जिसे जेब में रखने के लिए कहा। इसके बाद बाबा ने उससे सौ का नोट मांगा। वह भी उसने बाबा को दे दिया। उस नोट पर भी बाबा ने पानी छिड़कर उसे वापस लौटा दिया। इसके बाद बाबा ने गले में पहनी एक तोले सोने की चेन मांगी। जिस पर चेन भी उसने बाबा को दे दी। बाबा ने युवक को पीछे मुड़कर देखने के लिए बोला। जब वह पीछे मुड़ा तो इसी दौरान बाबा कार को तेज रफ्तार से भगा ले गया। युवक ने उनका पीछा करने का भी प्रयास किया, मगर बाबा हाथ नहीं लगा। पीड़ित युवक ने मामले की शिकायत सदर पुलिस को दी। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ चेन चोरी व धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed