फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   On the first day, some fees and some reached the school to get information about the documents

Bhiwani News: पहले दिन कोई फीस तो कोई दस्तावेजों की जानकारी लेने पहुंचा स्कूल

Sat, 01 Apr 2023 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 01 Apr 2023 10:43 PM IST
विज्ञापन
On the first day, some fees and some reached the school to get information about the documents
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में दाखिला की जानकारी लेतीं छात्राएं।
भिवानी। स्कूलों में शनिवार से नया शिक्षा सत्र 2023-24 शुरू हो गया है, जिसमें दाखिला प्रक्रिया के साथ प्रवेश उत्सव मनाया। रेलवे रोड स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सुबह आठ बजे फूलमालाएं पहना कर विद्यार्थियों का स्वागत किया। वहीं तीन हेल्प डेस्क लगाकर स्टाफ सदस्यों ने विद्यार्थियों के दाखिले किए। जबकि कई अभिभावक अपने बच्चों के साथ स्कूल पहुंचे, जिन्होंने फीस और दस्तावेजों संबंधित जानकारी ली।
विज्ञापन

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 100 से अधिक विद्यार्थी दाखिला करवाने पहुंचे। जिन बच्चों का दाखिला हो गया उनकी कक्षाएं भी शुरू की है। जिले में कुल 759 सरकारी स्कूल हैं, जिसमें से 449 प्राइमरी, 108 मिडिल, 70 उच्च और 132 वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल हैं। कक्षा पहली से आठवीं तक दाखिला फीस निशुल्क है। कक्षा नौवीं से 10वीं तक पांच रुपये वार्षिक दाखिला फीस है, जबकि 11वीं व 12वीं के विद्यार्थियों के लिए 20 रुपये वार्षिक दाखिला फीस है। हालांकि कुछ फंड है, जिनमें कुछ वार्षिक और कुछ मासिक है। यह फंड विद्यार्थियों को कक्षा इंचार्ज को जमा करवाने है। वहीं फीस और आवश्यक दस्तावेजों से संबंधित जानकारी की सूची भी सूचना पट्ट पर चस्पाई गई है, ताकि किसी विद्यार्थी या अभिभावक को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

कक्षानुसार फंड की जानकारी
कक्षा सीसीडब्लयू फीस- आरसीएफ-सीडब्ल्यूएफ
- नौवीं से 10वीं-25 रुपये मासिक-45 रुपये वार्षिक-24 रुपये वार्षिक
- 11वीं से 12वीं कला- 50 रुपये मासिक-45 रुपये वार्षिक-24 रुपये वार्षिक
- 11वीं से 12वीं वाणिज्य-60 रुपये मासिक-45 रुपये वार्षिक-24 रुपये वार्षिक
- 11वीं से 12वीं विज्ञान-75 रुपये मासिक-45 रुपये वार्षिक-24 रुपये वार्षिक
ये दस्तावेज लेकर आने जरूरी
- विद्यार्थी का आधार कार्ड।
- माता-पिता का आधार कार्ड।
- बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र।
- जाति प्रमाण पत्र।
- बीपीएल सूची।
- दो पास पोर्ट साइज फोटो।
- परिवार पहचान पत्र।
- बैंक पासबुक की फोटोकॉपी।
- पिछली कक्षा का पास सर्टिफिकेट
- पिछले स्कूल की एसएलसी।
- चरित्र प्रमाण पत्र।
स्कूल में प्रवेश उत्सव मनाकर विद्यार्थियों का स्वागत किया। विद्यार्थियों ने नई कक्षा में प्रवेश किया है, ऐसे में उन्हें पाठ्यक्रम को पूरा करने के लिए नियमित रूप से पढ़ाई करने और पढ़ाई संबंधित कोई भी परेशानी आने पर अपनी कक्षा टीचर से बेझिझक पूछने के बारे में जानकारी दी। स्कूल में दाखिला के लिए कक्षा अनुसार स्टाफ सदस्यों की ड्यूटी लगाई है, जोकि हेल्प डेस्क पर दाखिला करने में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


- पुष्पलता, प्रधानाचार्य, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed