{"_id":"64690a64ae521b638c0ab686","slug":"on-the-complaint-of-the-accused-of-animal-theft-a-case-of-assault-was-registered-against-the-animal-owners-bhiwani-news-c-21-hsr1027-138952-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: पशु चोरी के आरोपी की शिकायत पर पशु मालिकों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: पशु चोरी के आरोपी की शिकायत पर पशु मालिकों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज
Sat, 20 May 2023 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 20 May 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। आम तौर पर पुलिस चोरी के आरोपी पर केस दर्ज करती है, लेकिन यहां पशु चोरी के आरोपी की शिकायत पर पशु मालिकों के खिलाफ ही मारपीट का केस दर्ज हुआ है। आरोपी भेड़-बकरी चोरी के आरोप में पुलिस ने पकड़ा था, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ी तो उसकी मेडिकल जांच कराई गई, जिसमें उसने पशु मालिकों पर ही मारपीट कर गंभीर चोटें पहुंचाने के आरोप लगा डाले। चोरी के आरोपी की शिकायत पर पुलिस ने चार-पांच लोगों के खिलाफ मारपीट की धारा के तहत केस दर्ज किया है।
शिकायतकर्ता कैथल में थाना तितरम के अंतर्गत आने वाले गांव सिसमौर निवासी होशियार सिंह है। आरोप है कि होशियार सिंह अपने अन्य साथियों के साथ भेड़-बकरी की चोरी करता था। गत 16 मई को वह भेड़-बकरी चुराने के लिए दादरी में आया था। भेड़-बकरियों की तलाश में वह अपने अन्य साथियों के साथ बिहरीकलां गांव में पहुंच गया। वहां उन्होंने रात के समय 80 भेड़-बकरियों चोरी कर लीं। इसके बाद वे भेड़-बकरियों को भिवानी की तरफ ले आए। जब वे भिवानी बाईपास के समीप पहुंचे तो भेड़-बकरियों के मालिकों ने उनका पीछा कर होशियार सिंह को पकड़ लिया और फिर उसकी धुनाई कर डाली। जबकि उसके अन्य साथी मौके से भाग गए। उस समय होशियार सिंह को भेड़-बकरियों के मालिक ने पुलिस को सौंप दिया था। गिरफ्तारी के बाद उसे शरीर में दर्द महसूस हुआ और तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद पुलिस ने होशियार सिंह को दादरी नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने होशियार सिंह के कहने पर उसकी एमएलआर काटी। होशियार सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कई चोरियों की वारदात में शामिल हो चुका है। भेड़ बकरी चोरी के बाद ही पशु मालिकों ने उसके साथ मारपीट की।
हमारे पास पुलिस अधीक्षक कार्यालय से एक शिकायत प्राप्त हुई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। इस संबंध में तहकीकात की जा रही है।
-रमेशचंद्र एसएचओ सदर पुलिस थाना भिवानी।