फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   On Choti Deepawali, sanitation workers will perform in the city with a black flag

छोटी दीपावली पर सफाई कर्मचारी करेंगे काला झंड़ा लेकर शहर में प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
On Choti Deepawali, sanitation workers will perform in the city with a black flag
भिवानी। नगर परिषद सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से दीपावली पर साफ सफाई की व्यवस्था भी बुरी तरह प्रभावित होगी। क्योंकि नगर परिषद के 325 सफाई कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल तीन दिन और बढ़ा दी है। हड़ताली सफाई कर्मचारी छोटी दीपावली पर काले झंडे लेकर शहर में विरोध प्रदर्शन करेंगे। वहीं कस्बाई इलाकों में हड़ताल का कोई असर नहीं होगा, क्योंकि इस हड़ताल में लोहारू और बवानीखेड़ा नगर पालिका कर्मचारी शामिल नहीं हैं। वहीं शहर में घर घर कचरा एकत्रित करने और कूड़ा उठान में भी कंपनी कर्मचारियों को पसीने छूटेंगे।
विज्ञापन

इंदौर की कपंनी के 80 कर्मचारी काम कर रहे हैं। वहीं शहर के 31 वार्डों में 30 टिपर से डोर-टू-डोर कचरे का उठान किया जा रहा है। शहर से करीब 100 टन कचरा हर रोज निकाला जाता है मगर हड़ताल के चलते 40 टन कचरे का ही उठान हो पा रहा है। भिवानी नगर परिषद सफाई कर्मचारी अपनी 15 सूत्रीय मांगों को लेकर काम छोड़ हड़ताल पर हैं। वीरवार को रोहतक में सफाई कर्मचारियों की राज्य स्तरीय बैठक हुई। जिसमें नगर पालिका कर्मचारी संघ ने अपनी हड़ताल तीन दिन तक आगे बढ़ा दी है। सफाई कर्मचारी द्वारा 23 अक्तूबर को शहर में काला झंडा प्रदर्शन किए जाने का भी फैसला लिया है। कर्मचारियों द्वारा काम छोड़ हड़ताल के तीन दिन और बढ़ाने पर शहर की सफाई व्यवस्था पर बुरा असर पड़ेगा। क्योंकि दीपावली का त्यौहार पर सफाई बहुत जरूरी है। शहर में हड़ताल के दौरान लगातार दूसरे दिन भी सफाई व्यवस्था ठप रही। शहर में रोजाना करीब सौ टन कचरा निकल रहा है। जबकि कंपनी कर्मचारी डोर टू डोर कचरा उठान कर रहे हैं, मगर फिर भी शहर के डंपिंग प्वाइंटों पर ही अधिकतर ठोस व गीला कचरा डाला जा रहा है। कचरे से उठ रही बदबू और मरे हुए मवेशियों की वजह से भी आसपास के लोगों का दुर्गंध से बुरा हाल है। हड़ताल के दूसरे दिन सफाई कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रदेश सचिव पुरुषोत्तम दानव ने कहा कि कर्मचारियों ने हड़ताल तीन दिनों तक बढ़ाने व 23 अक्तूबर को शहर में काला झंडा प्रदर्शन करने का फैसला लिया है। दानव ने कहा कि सरकार ने यदि उनकी मांगें नहीं मानी गई तो उनके संघर्ष का असल ट्रेलर आदमपुर उपचुनाव में दिखेगा। इस अवसर पर मालती, द्रोपदी, रेखा, बाला, मनीषा, राजवंती, शीला, मुकेश, कमल किशोर, जितेंद्र, राजकुमार, बलवंत, नरेश, कविता, सुनील, सुरेश कुमार, कुलबीर उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed