{"_id":"6670aeaf9ed64cffc60a8934","slug":"old-water-tank-started-filling-up-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-118803-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: जूई के बाद मित्ताथल नहर में भी मिला पानी, अब पुराने जलघर टैंक भरना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: जूई के बाद मित्ताथल नहर में भी मिला पानी, अब पुराने जलघर टैंक भरना शुरू
Tue, 18 Jun 2024 03:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 18 Jun 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। जूई के बाद अब मित्ताथल फीडर में भी पानी मिला है। इससे पुराने जलघर के वाटर टैंकों तक पानी पहुंचा है। फिलहाल पुराने जलघर में मात्र साढ़े चार फीट पानी का ही भंडारण हुआ है। जबकि निनान जलघर में संतोषजनक भंडारण हो गया है। इसी तरह डाबर कॉलोनी के जलघर टैंक भी अब जल्द भरने के कगार पर हैं।
ऐसे में शहर को पानी की राशनिंग से छुटकारा मिलेगा या नहीं, इसका फैसला भी इसी सप्ताह होगा। हालांकि गर्मी को देखते हुए शहर की बाहरी कॉलोनियों में पानी की दिक्कत बनी रहेगी, जहां पानी के टैंकरों के सहारे ही लोगों की प्यास बुझेगी।
सुंदर सिस्टम की जूई और मित्ताथल फीडर नहर में 24 जून तक नहरी पानी मिलेगा। हालांकि नहरों में पानी मिलने के बावजूद भी जलघर के टैंकों में पर्याप्त पानी का भंडारण नहीं हो सका है, इसकी एक मुख्य वजह यह है कि जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के पास अधिक क्षमता के संसाधन ही नहीं हैं, जिन्हें विकसित करने के लिए अब योजना का खाका तैयार करने में विभाग जुटा है।
विज्ञापन
नहरों में पानी रहने तक भी अगर पुराना जलघर के टैंक नहीं भरे जाते हैं तो फिर शहर जून में राशनिंग ही झेलेगा। क्योंकि अगर नियमित आपूर्ति दी गई तो फिर जुलाई के अंतिम पखवाड़े में फिर पानी का संकट बनेगा। ऐसे में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारी नहरें चलने और जलघर के टैंकों में मौजूदा भंडारण के हिसाब से ही पेयजल आपूर्ति का शेड्यूल बनाकर आपूर्ति कराने में जुटा है, ताकि अचानक पानी को लेकर दिक्कत न बने।
नहरी पानी चोरी के भी बढ़ रहे मामले
सिंचाई विभाग ने नहरी पानी चोरी के अचानक मामले बढ़ने से नहरों पर सतर्कता भी बढ़ा दी है। रात के समय किसान नहरों से पानी चोरी कर खेतों की सिंचाई कराने में जुटे हैं। नहरों के अंदर सुडिये डाले जा रहे हैं। ऐसे में नहरों की निगरानी कर रही मॉनिटरिंग टीम द्वारा कई किसानों के नहरी पानी चोरी में इस्तेमाल सामान को भी जब्त किया जा चुका है।
ग्रामीण क्षेत्र के टैंकों में भी हुई अब पानी की बेहतर स्थिति
जूई और मित्ताथल फीडर में पानी मिलने के बाद भिवानी जिले के करीब 94 गांवों में पानी के टैंकों के अंदर पानी का पर्याप्त भंडारण हो गया है। कई गांवों के टैंक तो भरे जा चुके हैं। वहीं अभी कई गांवों के जोहड़ सूखे हैं, जिनमें पशुओं के पीने के पानी की व्यवस्था नहीं हो पाई है। सिंचाई विभाग इन्हें भी भरने का प्रयास कर रहा है।
शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के सभी जलघर टैंकों तक पानी मुहैया कराया जा रहा है। 24 जून तक नहरों में पानी मिलेगा। नहरों में पानी की स्थिति अब पहले से बेहतर हुई है। उम्मीद है कि सभी गांवों के जलघर टैंकों और जोहड़ों तक पर्याप्त पानी पहुंचेगा। - अमनदीप देशवाल, कार्यकारी अभियंता, जूई वाटर सर्विसेज सिंचाई विभाग भिवानी।