{"_id":"6784164852afec5127072f8f","slug":"old-drain-found-buried-under-the-road-at-hansi-gate-permanent-solution-to-leakage-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-128472-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: हांसी गेट पर सड़क के नीचे दफन मिला पुराना नाला, लीकेज का हुआ स्थायी समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: हांसी गेट पर सड़क के नीचे दफन मिला पुराना नाला, लीकेज का हुआ स्थायी समाधान
Mon, 13 Jan 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 13 Jan 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। हांसी गेट क्षेत्र में विजय नगर कॉलोनी की पेयजल आपूर्ति की लीकेज को ठीक कराने का काम लगातार चौथे दिन भी जारी रहा। इस दौरान जेसीबी से खोदाई कराई तो हांसी गेट क्षेत्र में पुराना नाला भी सड़क के नीचे दफन किया हुआ मिला। जिसके अंदर पानी भरा था। इसी नाले के साथ छह इंची लाइन में लीकेज बनी थी, जिसे अब स्थायी तौर पर काट दिया है। इसके बाद शाम के समय पेयजल आपूर्ति में लीकेज की दिक्कत दूर हो गई।
पुराना जलघर से पटेल नगर और अशोका रोड से विजय नगर कॉलोनी में दस इंच की मुख्य पेयजल लाइन से आपूर्ति दी जा रही है। पिछले डेढ़ माह से करीब 50 घरों के अंदर लाइन की लीकेज से दूषित पानी की आपूर्ति मिल रही थी। इसकी शिकायतें भी जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को दी गई। वीरवार को जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने अशोका मार्ग पर खोदाई कराकर लीकेज ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन शुरुआत में लीकेज नहीं मिली। इसके बाद हांसी रोड की तरफ सड़क की खुदाई कराई गई। जिसके बाद सड़क के नीचे पुराना नाला मिला, जो काफी सालों से बंद पड़ा था। इसी के पास छह इंच की पानी की लाइन भी दस इंची लाइन से जुड़ी थी। इस लाइन का भी प्रयोग तीन साल पहले बंद कर दिया था। लेकिन इसके अंदर से नाले का गंदा पानी पीने की लाइन के जरिए घरों तक पहुंच रहा था। रविवार को छह इंच की लाइन को मुख्य लाइन से हटाकर स्थायी तौर पर बंद करा दिया। जिसके बाद रविवार शाम के समय विजय नगर में पेयजल आपूर्ति सुचारु रूप से चालू कराई गई। जिसमें गंदे पानी की आपूर्ति की शिकायतें भी दूर हो गई।
विजय नगर कॉलोनी में गंदे पानी की आपूर्ति का स्थायी तौर पर समाधान करा दिया है। विभाग के अधीक्षक और कार्यकारी अभियंता के निर्देश पर यहां लीकेज को ठीक कराने के लिए लगातार काम किया गया। जिसके बाद लीकेज की वजह को ढूंढकर उसका स्थायी समाधान कराया गया है। अब विजय नगर कॉलोनी में किसी तरह की दिक्कत नहीं आएगी।
विज्ञापन
-ताजदीन, कनिष्ठ अभियंता, शहरी पेयजल शाखा, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग।