फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Old agency started work on railway overbridge on Bhiwani-Maham main road, service road closed

Bhiwani News: भिवानी-महम मुख्य मार्ग पर रेलवे ओवरब्रिज का पुरानी एजेंसी ने शुरू किया काम, सर्विस रोड बंद

Mon, 09 Oct 2023 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 09 Oct 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Old agency started work on railway overbridge on Bhiwani-Maham main road, service road closed
भिवानी। भिवानी-महम मुख्य मार्ग पर गांव कालुवास के समीप रेलवे फाटक पर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य फिर से पुरानी एजेंसी ने शुरू कर दिया है। पुरानी एजेंसी अपना बचा हुआ काम पूरा कर रही है, जबकि पुल निर्माण में अब नए कार्यों के लिए करीब पांच करोड़ से अलग से टेंडर पीडब्ल्यूडी ने कराए हैं, जिन्हें अगले माह खोला जाएगा। करीब तीन साल से वाहन चालाकों को भिवानी से महम आने-जाने के लिए सात किलोमीटर लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। तीन साल से रोडवेज बसों में भी अधिक किराया वसूला जा रहा है।
विज्ञापन

भिवानी-महम मुख्य मार्ग पर 2020 से कालुवास रेलवे फाटक पर रेलवे ओवरब्रिज का काम चल रहा है। ये पुल अभी करीब 60 फीसदी भी नहीं बना है। इसके नक्शे में बदलाव किए जाने के बाद पुरानी एजेंसी ने पहले के एस्टीमेट के हिसाब से अपना लगभग काम पूरा कर दिया है। जबकि आगे का काम कराने के लिए पीडब्ल्यूडी ने करीब पांच करोड़ का रिएस्टीमेट बनाकर मुख्यालय भेजा था, जिसे मंजूरी मिल चुकी है वहीं पीडब्ल्यूडी ने रेलवे ओवरब्रिज के बाकी बचे कार्य के लिए टेंडर भी लगा दिए हैं, जिन्हें नवंबर में खोला जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान पुरानी एजेंसी ने अपना बाकी बचा हुआ कार्य शुरू कर दिया है। जिसको लेकर पुल के साथ बनाए गए सर्विस रोड को भी अब फिर से बंद कर दिया है। सर्विस रोड में एजेंसी ने कई जगह जेसीबी से खाई खोद डाली। इसमें वाहन फंसकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। जबकि सर्विस रोड का काम भी अभी आधा अधूरा ही पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन






वाया गुजरानी होकर जाते हैं महम के लिए वाहन

भिवानी से महम जाने के लिए वाहनों को फाटक से पहले वाया गुजरानी होकर जाना पड़ता है। वाया गुजरानी में करीब सात किमी की अधिक दूरी तय करनी पड़ती है। इस वजह से रोडवेज बसों ने भी प्रति यात्री पांच रुपये किराये में बढ़ोतरी कर दी है। जब तक रेलवे ओवरब्रिज नहीं बनता तब तक रोडवेज बसों में इसी दर से किराया वसूला जाएगा वहीं प्राइवेट वाहनों को भी अधिक दूरी और गंतव्य तक जाने के लिए अधिक समय लगेगा।





बार-बार सर्विस रोड बंद किए जाने से आ रही परेशानी

महम-भिवानी मार्ग पर कालुवास के समीप रेलवे ओवरब्रिज का काम तीन साल से भी अधिक समय से चल रहा है। ऐसे में सर्विस रोड की सेवाएं भी बंद किए जाने की वजह से छोटे वाहन चालकों को भी अधिक परेशानी झेलनी पड़ती है। रोजाना ही अपने गांव से शहर में नौकरी व कार्यों के लिए आने वाले लोगों को सर्विस रोड बंद रहने से काफी दूर से चक्कर लगाकर शहर आना पड़ता है। जिसमें आर्थिक नुकसान के साथ अधिक समय भी लगता है। लोगों ने सर्विस रोड को तैयार कराकर इसे नियमित रूप से चालू कराए जाने की मांग की है।



भिवानी-महम मार्ग पर रेलवे ओवरब्रिज निर्माण का काम अभी चल रहा है। पुरानी एजेंसी अपना बचा हुआ काम पूरा कर रही है जबकि पुल निर्माण में अब आगे के कार्यों के लिए अलग से टेंडर लगाए गए हैं, जिन्हें नवंबर में खोला जाएगा। जिसके बाद नई एजेंसी को कार्य अलॉट कर तेजी से पुल निर्माण का काम पूरा कराया जाएगा। सर्विस रोड को पुल में चल रहे कार्यों के लिए बंद किया जाता है ताकि कोई हादसा न हो। इसलिए काम पूरा कराकर पुल और सर्विस रोड को जल्द से जल्द चालू कराने की कोशिश रहेगी।

-लोकेश कुमार, कार्यकारी अभियंता, पीडब्ल्यूडी विभाग भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed