{"_id":"67869eb1aa1b2029ca089ac5","slug":"officials-take-an-active-role-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-128542-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं अधिकारी : उपायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं अधिकारी : उपायुक्त
Tue, 14 Jan 2025 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 14 Jan 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। उपायुक्त महावीर कौशिक ने कहा कि अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए अधिकारी सक्रिय भूमिका निभाएं। उपायुक्त लघु सचिवालय के डीआरडीए हाल में खनन को लेकर जिला टास्क फोर्स की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
डीसी को खनन अधिकारियों ने बैठक में बताया कि जिला में खानक व खरकड़ी सोहान में खनन का कार्य किया जा रहा है। जिले में 208 क्रशर हैं, जिनमें से 108 क्रियाशील है। इसके अलावा 120 ईंट भट्टे हैं। उपायुक्त महावीर कौशिक ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि निर्धारित एरिया के अलावा खनन का कार्य नहीं होना चाहिए। पर्यावरण के हिसाब खनन क्षेत्र से ही खनन कार्य करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि खनन के लिए जो शर्तें लगाई गई है, उनकी अनुपालन सुनिश्चित की जाए। उन्होंने खनन को लेकर चेकिंग बढ़ाने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा बैठक में प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के अधिकारियों को भी दिशा निर्देश जारी किए गए और कहां कि खनन क्षेत्र में पानी का छीड़काव नियमित रूप से होना चाहिए। बैठक में खनन अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2024-25 के दौरान 14 वाहन जब्त किए गए हैं। इस दौरान एसडीएम तोशाम डॉ. अश्वीर नैन, सीटीएम विपिन कुमार, डीडीपीओ आशीष मान मौजूद थे।
विज्ञापन
उपायुक्त का फुलपुरा में रात्रि ठहराव कार्यक्रम आज
भिवानी। उपायुक्त महावीर कौशिक बुधवार शाम को जिला के गांव फूलपुरा में ग्रामीणों से रात्रि ठहराव कार्यक्रम के दौरान संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार लोगों से संवाद स्थापित करने की कड़ी में बुधवार शाम 15 जनवरी को शाम 4 बजे राजकीय प्राथमिक विद्यालय फूलपुरा में उपायुक्त महावीर कौशिक और पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल नागरिकों की शिकायतें सुनेंगे। इस दौरान सभी विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। गांव का कोई भी नागरिक इस दिन अपनी समस्या जिला प्रशासन के समक्ष रख सकते है।