फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Officials should promptly resolve problems related to basic amenities like sewerage and drinking water: ADC

अधिकारी सीवरेज व पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का त्वरित करें निपटान: एडीसी

Fri, 17 Apr 2026 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 17 Apr 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Officials should promptly resolve problems related to basic amenities like sewerage and drinking water: ADC
भिवानी। एडीसी दीपक बाबूलाल करवा की अध्यक्षता में लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में समाधान शिविर का आयोजन हुआ। समाधान शिविर में एडीसी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आमजन की शिकायतों को गंभीरता से सुनकर निर्धारित समय सीमा में उनका समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से सीवरेज, पेयजल, अतिक्रमण व अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के त्वरित निपटान के निर्देश दिए। समाधान शिविर में हरियाणा परिवार पहचान पत्र प्राधिकरण के राज्य समन्वयक डॉ. सतीश खोला ने भी पीपीपी से संबंधित समस्याओं को सुना और त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन


एडीसी के समक्ष पूर्व पार्षद ईश्वर मान ने ढाणा लाडनपुर स्थित संत कबीर आश्रम की साफ-सफाई व मरम्मत करवाने तथा ढ़ाणा नरसान क्षेत्र में पिछले 12 वर्षों से अधूरे पड़े राजीव गांधी सेवा केंद्र के निर्माण कार्य को पूरा करवाने की समस्या रखी। गैर सरकारी सदस्य सुनील वर्मा नंबरदार ने शहर के हांसी गेट, घंटाघर और बिचला बाजार क्षेत्र से अतिक्रमण हटवाने, पटेल नगर निवासी जगदीश चंद्र ने अपने मकान के नीचे से सीवरेज व पानी की लाइन गुजरने की जांच करवाने, हवासिंह ने तोशाम बाईपास पर जमीन की अधूरी जमाबंदी पूरा करवाने की समस्या रखी।
विज्ञापन


गैर-सरकारी सदस्य केके ग्रोवर ने चौधरी बंसीलाल राजकीय अस्पताल के सामने अवैध रूप से लगी रेहड़ियों को हटवाने, डीसी कॉलोनी निवासी बलवान सिंह ने अपनी माता के नाम प्लॉट का इंतकाल करवाने, रेवाड़ीखेड़ा निवासी तारा ने गली में अवैध अतिक्रमण हटाने, बुसान निवासी कमला ने प्लॉट से कब्जा हटवाने, तालू निवासी विनोद ने आम रास्ते में खड़े बिजली के पोल हटवाने तथा खेतों में जलभराव से नुकसान पर मुआवजा दिलवाने, गुजरानी वासियों ने तालाब की बोली प्रक्रिया में पारदर्शिता न होने की शिकायत रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन




समाधान शिविर में डीएमसी हरबीर सिंह, डीडीपीओ सोमबीर कादयान, ईओ राजाराम, टीएम भरतपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed